IND vs BAN Cricket Score: बांग्लादेश के सामने टीम इंडिया, जानें उच्चतम स्कोर और बेस्ट बॉलिंग, जानें कौन है आगे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 19, 2023 14:15 IST2023-10-19T14:05:27+5:302023-10-19T14:15:41+5:30
IND vs BAN Cricket Score ODI World Cup 2023: तीन जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड टीम 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पहले पायदान पर है।

file photo
IND vs BAN Cricket Score ODI World Cup 2023: भारत महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश से भिड़ रहा है। तीन जीत के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड टीम 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पहले पायदान पर है।
Bangladesh have won the toss and elected to bat first in Pune 🏏
— ICC (@ICC) October 19, 2023
Shakib Al Hasan sits out with an injury 👀#INDvBAN 📝: https://t.co/MONolx3Yt9pic.twitter.com/brCizSvU2h
बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार को विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। स्टार हरफनमौला और कप्तान शाकिब अल हसन चोट के कारण यह मैच नहीं खेल सकेंगे। भारत ने टीम मे कोई बदलाव नहीं किया है जबकि बांग्लादेश टीम में तसकीन अहमद की जगह हसन महमूद खेलेंगे।
🚨 Toss & Team News 🚨
— BCCI (@BCCI) October 19, 2023
Bangladesh have elected to bat against #TeamIndia.
A look at India's Playing XI 🔽
Follow the match ▶️ https://t.co/GpxgVtP2fb#CWC23 | #INDvBAN | #MeninBluepic.twitter.com/RuFBkS8XMj
भारत ने इस संस्करण के अपने सभी तीन मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश ने अपना पहला मैच ही जीता है। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें केवल चार बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिनमें से तीन जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने अभियान की शुरुआत शानदार की है।
Can India remain undefeated at #CWC23 or will Bangladesh stun the hosts in Pune? 👀#INDvBANpic.twitter.com/eoE9Mk5N3o
— ICC (@ICC) October 19, 2023
विश्व कप में IND बनाम BAN खेले गए मैचः 4
भारत - 3
बांग्लादेश - 1
अंतिम परिणाम - भारत 28 रन से जीता (2019; बर्मिंघम)..,
IND बनाम BAN - विश्व कप में परिणामों की सूचीः
2007 - बांग्लादेश पांच विकेट से जीता (पोर्ट ऑफ स्पेन)
2011 - भारत 87 रन से जीता (मीरपुर)
2015 - भारत 109 रन से जीता (मेलबर्न)
2019 - भारत 28 रन से जीता (बर्मिंघम)।
एकदिवसीय विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेशः
उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर-
वीरेंद्र सहवाग - 140 गेंदों पर 175 रन (2011; मीरपुर)
रोहित शर्मा - 126 गेंदों पर 137 रन (2015; मेलबर्न)
विराट कोहली - 83 गेंदों पर 100* (2011; मीरपुर)
एकदिवसीय विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ेः
मुस्तफिजुर रहमान - 10 ओवर में 5/59 (2019; बर्मिंघम)
उमेश यादव - 9 ओवर में 4/31 (2015; मेलबर्न)
मशरफे मुर्तजा - 9.3 ओवर में 4/38 (2007; पोर्ट ऑफ स्पेन)।
Men in Blue 🆚 Bangladesh Tigers
— ICC (@ICC) October 19, 2023
Can Shakib Al Hasan's team break India's undefeated home record against Bangladesh?
Tune in to watch➡️ https://t.co/ObsrEL7rXl#CWC23 | #INDvBANpic.twitter.com/HyDtzHsdle
Congratulations to Team India on their remarkable performance in the #CWC2023! With three consecutive wins, they have set the tournament on fire, demonstrating their prowess on the field. Our bowlers displayed clinical precision by limiting Pakistan to just 191 runs on what… pic.twitter.com/wRloJRorEj
— Jay Shah (@JayShah) October 14, 2023