लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महिलाओं से बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी, जघन्य अपराओं में कमी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न के मामलों में इस साल के पहले साढ़े पांच महीनों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि जघन्य अपराधों की कुल संख्या में मामूली कमी आयी है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी से 15 जून की अवधि में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में छिनैती के मामलों में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के 2,436 मामलों की तुलना में इस बार जघन्य अपराध के कुल 2,315 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि हत्या, दंगा और फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में कमी आयी है, जबकि डकैती, हत्या के प्रयास और बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

एक जनवरी से 15 जून के बीच, दिल्ली पुलिस ने जघन्य अपराधों के 2,315 मामले दर्ज किए। इसमें डकैती के सात, हत्या के 196, हत्या के प्रयास के 295, लूट के 942, दंगा के 35, फिरौती के लिए अपहरण के सात और बलात्कार के 833 मामले शामिल हैं।

पिछले साल इसी अवधि में, दिल्ली में डकैती के चार मामले, हत्या के 226, हत्या के प्रयास के 236, लूट के 701, दंगा के 681 मामले, फिरौती के लिए अपहरण के आठ और बलात्कार के 580 मामले सामने आए थे।

अधिकारियों ने कहा कि इस साल बलात्कार के मामलों में करीब 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के शील भंग के मामलों में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल 1,022 ऐसे मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 735 मामले दर्ज किए गए थे। गैर-जघन्य अपराधों की संख्या में करीब आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव ने एस एन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाला।

पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, श्रीवास्तव ने पुलिस मुख्यालय में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने इसमें आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और रूपरेखा पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं