लाइव न्यूज़ :

आय, संपत्ति में मिलान नहीं होने पर आतिशी, 18 अन्य को भेजा गया आयकर का नोटिस : सूत्र

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी को 2020 के चुनावी हलफनामे में उनके द्वारा घोषित संपत्ति और देनदारियों तथा पिछले कुछ वर्षों मे जमा आयकर विवरण के बीच कथित तौर पर मिलान नहीं होने के लिए आयकर विभाग का नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आतिशी द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए सूत्रों ने कहा कि आतिशी और तीन महिलाओं समेत कुल 19 उम्मीदवारों को ये सत्यापन नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस भेजे गए हैं उनमें भाजपा से जुड़े लोग भी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बुधवार को कहा था कि उन्हें आयकर का नोटिस जारी किया गया है और दावा किया उन्हें डराने और धमकाने के लिए यह कार्रवाई की गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि नोटिस जारी करने की कार्रवाई निर्वाचन आयोग (ईसी) के समक्ष उम्मीदवारों द्वारा दायर चुनावी हलफनामों के सत्यापन के लिए कर विभाग द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुल 666 हलफनामों में से 19 को सत्यापन के लिए चुना गया था और पूरी प्रक्रिया एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करके की गई है जिसे निर्वाचन आयोग के परामर्श से अंतिम रूप दिया गया था।

सूत्रों ने कहा कि आप विधायक द्वारा अपने 2020 के चुनावी हलफनामे में बताई गई संपत्ति और देनदारियों का कथित तौर पर पिछले लगभग 10 वर्षों की अवधि में दाखिल आयकर रिटर्न (आईटीआर) में उनके द्वारा प्रस्तुत "आमदनी प्रोफ़ाइल" से मिलान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके आईटीआर में दिए गए विवरण चुनावी हलफनामे में दिए गए विवरण से कम हैं। सूत्रों ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया तथ्यों और आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर की जा रही है। इसलिए, 19 उम्मीदवारों और उनके परिवार के सदस्यों से अतिरिक्त जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिन्हें राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने कर नोटिस को ‘‘हास्यास्पद’’ बताते हुए कहा था कि इसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘मैं मोदी सरकार से कहना चाहती हूं- हम आपकी धमकियों से नहीं डरते। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आप के नेताओं को परेशान करने के लिए हर एजेंसी का इस्तेमाल किया है लेकिन आप के खिलाफ एक भी मामला कायम नहीं रख सकी। हमें डराने, धमकाने के लिए आयकर का नोटिस भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?