लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने गुजरात के एक समूह के 500 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता लगाया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 13:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आयकर विभाग ने पिछले महीने स्टेनलेस स्टील तथा धातु पाइप का निर्माण करने वाले गुजरात स्थित एक समूह के परिसरों पर छापेमारी के बाद 500 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता लगाया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में अहमदाबाद और मुंबई स्थित समूह के तीन परिसरों पर 23 नवंबर को छापेमारी की गई थी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘ बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य आदि मिले हैं और उन्हें जब्त किया गया है। इन साक्ष्यों में समूह की बेहिसाब आय का विस्तृत रेकॉर्ड है, जिसके लिए देय करों का भुगतान नहीं किया गया।’’

सीबीडीटी ने कहा कि सबूतों का प्रारंभिक विश्लेषण इंगित करता है कि समूह ‘‘माल और नकदी की बेहिसाब बिक्री में लिप्त था, जो खाते की नियमित पुस्तकों में दर्ज नहीं है।’’

सीबीटीडी ने कहा कि एक प्रमुख व्यक्ति की व्हाट्सएप चैट में समूह द्वारा अपनी कर योग्य आय को ‘‘कम’’ करके दिखाने और उससे खातों में फर्जी व्यावसायिक प्रविष्टियां दर्ज कराने के सबूत मिले हैं। 18 बैंक लॉकर पर अंकुश लगाया गया है।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘ छापेमारी में 500 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों