लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर एवं अन्य के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में पांच करोड़ नकद जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 10:55 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वरा और अन्य के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में करीब 5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए गए हैं।

Open in App

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वरा और अन्य के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी में करीब 5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए गए हैं। गुरुवार को परमेश्वरा से जुड़े 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की गई। पीटीआई ने आयकर विभाग के अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उनसे संबंद्ध एक ट्रस्ट द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेज में अनियमितता पाई गई है।

दूसरी तरफ कर्नाटक स्टेट एपेक्स कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के.एन.राजन्ना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के.शिवकुमार के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग के मामले के संबंध में राजन्ना को पेश होना पड़ा। राजन्ना भी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और विधायक रह चुके हैं।

ईडी ने तीन सितंबर को शिवकुमार को गिरफ्तार किया था। शिवकुमार अभी ईडी की हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या और कांग्रेस विधायिका लक्ष्मी हेब्बलकर समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुका है। ईडी ने शिवकुमार के खिलाफ कर चोरी तथा हवाला कारोबार को लेकर आयकर विभाग द्वारा बेंगलुरू की एक अदालत में दायर आरोपपत्र के आधार पर पिछले साल सितंबर में मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :कर्नाटकआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील