लाइव न्यूज़ :

ऋषिकेश में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आरंभ, 11 देशों और नौ राज्यों के योगाचार्य, शिक्षक और योग प्रेमियों ने लिया हिस्सा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 2, 2020 14:42 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संयुक्त रूप से मुनि की रेती स्थित गंगा रिसोर्ट में सात दिवसीय योग महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। 

Open in App

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आरंभ हुआ जिसमें 11 देशों और नौ राज्यों के योगाचार्य, शिक्षक और योग प्रेमी हिस्सा ले रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संयुक्त रूप से मुनि की रेती स्थित गंगा रिसोर्ट में सात दिवसीय योग महोत्सव का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। 

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रावत ने कहा कि योग को विश्वव्यापी पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अह्म भूमिका रही है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को योग के केंद्र एवं ऋषिकेश को विश्व योग के केंद्र बिंदु के रुप में स्थापित करने के लिए सरकार ने व्यापक स्तर पर कार्य किया है और अब योग को पर्यटन से जोड़ने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

रावत ने कहा कि आध्यात्मिक योग के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने का कार्य किया जा रहा है । योग को विश्व स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जरुरी बताते हुए रावत ने कहा कि इसकी आवश्यकता आज पूरी दुनिया को महसूस होने लगी है जिसका परिणाम यह है कि आज विश्व में जहां भी योग की शुरुआत हो रही है वहॉ उत्तराखण्ड के योग शिक्षकों को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सम्मान से बुलाया जा रहा है। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में ऋषि परंपरा और साधना के परिणाम स्वरुप योग का उत्थान जीवों के कल्याण के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि योग जैसी आध्यात्म और पवित्र विद्या को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने और योग का विश्व गुरु बनने में भारत के प्रधानमंत्री का अथक प्रयास रहा है। 

आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत की सराहना करते हुए कहा कि यदि स्वच्छता के साथ योग को अपनाया जाय तो अनेक बीमारियों से निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ काया और शरीर में योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक मजबूती एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाया जा सकता है। 

उन्होने कहा कि विश्व का कोई भी देश जब योग परम्परा से जुड़ता है तो वह भारत की आत्मीयता से जुड़ता है और यह बात देश को गौरवान्वित करती है। इस अवसर पर उन्होने वर्ष 2021 में होने वाले हरिद्वार कुंभ में उत्तराखंड सरकार को सहयोग देने की बात भी कही । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत सहित कई संत उपस्थित थे।

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताहयोग
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह नाश्ता करने से पहले कसरत करना फायदेमंद हैं?, क्या आपका वजन बढ़ेगा, शोध प्रमाण क्या कहते हैं?, जानिए

स्वास्थ्यInternational Yoga Day 2025: गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगे ये 5 योगासन, उमस भरी गर्मी से राहत के साथ मिलेगी फिटनेस

स्वास्थ्ययोग: कर्म में कुशलता हासिल करने की कला, शरीर, मन और आत्मा को साधने की प्रक्रिया

स्वास्थ्ययोग: वैश्विक स्वास्थ्य को भारत का उपहार?, ये दस विशेष पहलें इस प्रकार

भारतHigh Court Slams Ramdev: बाबा रामदेव ‘किसी के वश में नहीं हैं’?, ‘शरबत जिहाद’ वाले बयान पर योग गुरु के खिलाफ हाईकोर्ट की टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी