लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: यूपी में कोरोना के कुल 1884 एक्टिव मामले, 1504 मरीज हुए ठीक

By प्रिया कुमारी | Updated: May 10, 2020 17:23 IST

उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी कि राज्य में COVID-19 संक्रिमितों के फिलहाल 1884 मामले सामने आए हैं। वहीं 1504 मरीज इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी दी कि राज्य में COVID-19 संक्रिमितों के फिलहाल 1884 मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 1884 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश में कोरोना वायरस के 1884 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक इस महामारी से 1504 मरीज स्वस्थ हो चुके है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।’’ प्रसाद ने बताया कि कल ‘पूल टेस्टिंग’ में 1365 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पृथक वार्ड में 1953 लोग भर्ती हैं जबकि पृथक-वास केन्द्र में 9003 लोग रखे गये हैं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा एक व्यवस्था बनायी गयी है जिसके तहत अस्पतालों के लिए परामर्शदाता संस्थानों को नामित किया गया है। प्रसाद ने बताया कि कोविड चिकित्सालय में डाक्टरों को अगर किसी मरीज की चिकित्सा में दिक्कत आती है और उन्हें मार्गदर्शन चाहिए तो हर क्षेत्र के लिए परामर्शदाता संस्थान है।

मिर्जापुर में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गई है। फर्रुखाबाद जिले से एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सामने आया है। यहां के फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर बेवर रोड बगिया निवासी इंजीनियर में कोरोना वायरस की पुष्टि हुी है।

वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों और कामगारों को लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि कोई भी मजदूर साइकिल से या पैदल उत्तर प्रदेश में न आए। सभी प्रवासी मजदूरों के वापस लाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप