लाइव न्यूज़ :

पूर्व में प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान पर खर्च हुआ, भाजपा सरकार इससे मंदिरों का उन्नयन कर रही:आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: November 4, 2021 01:20 IST

Open in App

अयोध्या (उप्र), तीन नवंबर उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान के लिए जमीन खरीदने में उपयोग किया जाता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासन के तहत मंदिरों के उन्नयन के लिए उस पैसे का उपयोग किया जा रहा है।

दीपोत्सव समारोह के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राम कथा पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को अगले साल होली तक मुफ्त राशन मिलना जारी रहने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने वाली यह योजना इस साल नवंबर में समाप्त होने वाली थी लेकिन उनकी सरकार ने इस योजना को अगले साल होली (मार्च) तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को गेहूं और चावल के साथ नमक, चीनी, दाल और तेल भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को अगले साल मार्च तक विस्तारित करने से प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को लाभ होगा। उन्होंने 661 करोड़ रुपये की लागत वाली 50 विभिन्न परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर खर्च होता था, आज मंदिरों के पुनर्निमाण पर खर्च हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यही अंतर है सोच का। जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा था, वो जनता का पैसा वहीं लगाते थे, जिनको धर्म और संस्कृति प्यारी है, वो उनके उत्थान, उन्नयन के लिए उस पैसे का उपयोग कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है और उत्तर प्रदेश में 500 मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से 300 से अधिक स्थलों का कार्य पूरा हो चुका है और बाकी जगहों का काम अगले दो महीने में पूरा किया जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि 30 साल पहले श्री राम का नारा लगाना अपराध माना जाता था।

उन्होंने अयोध्या में कार सेवकों पर गोलीबारी का संभवत: संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘जो लोग आप पर 30 साल पहले गोली चलवाते थे वे आज आपकी ताकत के आगे शीश झुका रहे हैं।’’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दुनिया की कोई भी ताकत (राम)मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती और यह 2023 तक पूरा हो जाएगा।’’

सूर्यास्त के बाद, अयोध्या नगरी 12 लाख दीयों के प्रकाश से जगमग हो गई। इन 12 लाख दीयों में नौ लाख दीये सरयू नदी के तट पर जलाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos