लाइव न्यूज़ :

कोडरमा में पुराने विवाद में घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: September 18, 2021 23:13 IST

Open in App

कोडरमा, 18 सितंबर झारखंड के कोडरमा में जयनगर थानाक्षेत्र के गड़गी में शनिवार को अपराधियों ने कथित रूप से आपसी दुश्मनी के चलते दिनदहाड़े घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि पुरानी दुश्मनी में अपराधियों ने गोली व्यक्ति के सीधे मुंह में मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि छह अपराधी तीन मोटरसाइकिलों से आये थे। उनमें कुख्यात अपराधी सुरेश साव भी शामिल था। घायल गड़गी निवासी 55 वर्षीय लोचन साव की पत्नी बबीता देवी ने बताया कि सुरेश साव के साथ वीरेंद्र साव, विजय साव समेत छह व्यक्ति तीन मोटरसाइकिल से आए और सीधे अंदर घुस कर उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान सुरेश साव ने उसके पति के मुंह में गोली मार दी।

घटना की जानकारी परिजनों ने जयनगर पुलिस को दी। पुलिस ने लोचन साव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए