लाइव न्यूज़ :

मोनसन मावुंकल धोखाधड़ी मामले में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के. सुधाकरन गिरफ्तार, अग्रिम जमानत के चलते मिली बेल

By रुस्तम राणा | Updated: June 23, 2023 21:54 IST

क्राइम ब्रांच ने सात घंटे की पूछताछ के बाद सुधाकरन को गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें अग्रिम जमानत के चलते रिहा कर दिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकरन को केरल पुलिस की अपराध शाखा ने मोनसन मावुंकल फर्जी एंटीक डील धोखाधड़ी मामले में किया गिरफ्तारक्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तारी से पहले की गई थी 7 घंटों की पूछताछहालांकि गिरफ्तारी के बाद में उन्हें अग्रिम जमानत के चलते रिहा कर दिया गया

कोच्चि: केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन को केरल पुलिस की अपराध शाखा ने मोनसन मावुंकल फर्जी एंटीक डील धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सात घंटे की पूछताछ के बाद सुधाकरन को गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद में उन्हें अग्रिम जमानत के चलते रिहा कर दिया गया। 

बता दें कि यह विवादास्पद मामला 23 सितंबर, 2021 को दर्ज किया गया था, जब छह लोगों के एक समूह ने शिकायत दर्ज की थी कि स्वयंभू एंटीक डीलर और प्रभावशाली व्यक्ति मावुंकल ने उनसे 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

मावुंकल ने कथित तौर पर शिकायतकर्ताओं से यह दावा करके पैसे लिए कि खाड़ी में एक शाही परिवार को प्राचीन वस्तुएं बेचकर उन्होंने जो 2.62 लाख करोड़ रुपये कमाए थे, उन्हें केंद्र सरकार ने रोक दिया है और इसे जारी कराने के लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब उन्होंने डीलर को पैसे सौंपे तो सुधाकरन मौजूद थे। बाद में, एंटीक डीलर के साथ सुधाकरन की तस्वीरें भी सार्वजनिक डोमेन में सामने आईं। 

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कोच्चि के कलूर में मावुंकल के घर पर हुई एक बैठक के दौरान, सुधाकरन ने दिल्ली में मुद्दों को हल करने का वादा किया और उस वादे के आधार पर, उन्होंने मावुंकल को पैसे सौंप दिए। शिकायतकर्ताओं में से एक अनूप ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उसने सुधाकरन की मौजूदगी में मोनसन को 25 लाख रुपये दिए थे।

अपने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट किया, "केरल के सीएम पिनाराई विजयन की पुलिस द्वारा केपीसीसी के अध्यक्ष के.सुधाकरन को गिरफ्तार करने का हताश प्रयास निंदनीय है।"

टॅग्स :K Sudhakaranकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप