लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में महिला पुलिस अधिकारी ने बेहोश मजदूर को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:10 IST

Open in App

चेन्नई, 11 नवंबर तमिलनाडु की एक महिला पुलिस अधिकारी ने यहां बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच एक कब्रिस्तान पर बेहोश हुए मजदूर को अपने कंधे पर उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि टी पी चट्टीराम पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एक कब्रिस्तान में काम करने वाले 28 वर्षीय मजदूर के परिसर में बेहोश पड़े होने की सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर राजेश्वरी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने गीले फर्श पर पड़े व्यक्ति को उठाया और उसे कंधे पर उठाकर सड़क तक लेकर गईं तथा एक ऑटोरिक्शा से नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

दुबले-पतले नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान बाद में आर. उदयकुमार के रूप में की गयी। वह कब्रिस्तान में काम करता है। उदयकुमार को भारी बारिश के बावजूद कब्रिस्तान परिसर में रहना पड़ा था और इसी से उसके बीमार होने की आशंका है। शुरुआत में ऐसा लगा कि उसकी मौत हो गयी है क्योंकि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। मजदूर को बचाने की महिला पुलिस अधिकारी की कोशिश में दो अन्य स्थानीय पुरुषों ने भी मदद की। मजदूर का किलपौक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महिला अधिकारी के व्यक्ति को कंधे पर उठाकर सड़क तक लाने और एक ऑटोरिक्शा में बैठाकर अस्पताल तक ले जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया