लाइव न्यूज़ :

हाल की के महीनों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के 100 नक्सली घुसे मध्यप्रदेश में : पुलिस

By भाषा | Updated: January 3, 2021 13:00 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र), तीन जनवरी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के लगभग 100 नक्सली अपने आधार का विस्तार करने के लिए पिछले कुछ महीनों में मध्यप्रदेश में घुस आए हैं। इन नक्सलियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की छह कंपनियों की तैनाती की मांग की है। मध्यप्रदेश के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने कहा कि इन सुरक्षा बलों को जल्द ही मध्यप्रदेश के बालाघाट और आदिवासी बहुल मंडला जिलों में तैनात किए जाने की संभावना है, जहां ये नक्सली धुसे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे सूत्रों द्वारा हमें दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के करीब 100 नक्सली पिछले कुछ महीनों में मध्यप्रदेश में घुस आये हैं, ताकि इस क्षेत्र में वे अपना आधार बढ़ा सके।’’

उन्होंने बताया कि ये नक्सली बालाघाट जिले में महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ की सीमाओं से घुसे हैं। बालाघाट एवं मंडला जिले एक दूसरे से सटे हुए हैं और इनकी लंबी सीमा है।

अधिकारी ने बताया कि बालाघाट और मंडला जिले में नक्सलियों के छह समूह सक्रिय हैं। इनमें से मंडला में खटिया मोचा दलम पिछले साल आया था।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पिछले महीने बालाघाट के दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा था कि नक्सलवाद से निपटने के लिए अर्धसैनिक बलों की और छह कंपनियां नक्सल प्रभावित बालाघाट और मंडला में तैनात की जा रही हैं।

अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों से लोहा लेने के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित मध्यप्रदेश पुलिस की हॉक फोर्स पहले से ही बालाघाट में तैनात है। इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक बटालियन भी वहां तैनात है।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से मध्यप्रदेश में नक्सली घुस आए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नवंबर और दिसंबर 2020 में बालाघाट जिले में तीन महिला माओवादी पुलिस के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मारी गईं। इनमें से दो छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी, जबकि एक महाराष्ट्र की थी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से बालाघाट में घुसे एक नक्सली को पिछले साल सितंबर में पुलिस ने पकड़ा भी था।

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से रहने वाली नक्सली शारदा (25) पर पुलिस ने कुल आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसमें से मध्यप्रदेश ने तीन लाख रुपए और छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच लाख रुपए का इनाम रखा था। उसे पिछले साल छह नवंबर को मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

उन्होंने कहा कि इसी तरह छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के गंगलूर से आई नक्सली सावित्री उर्फ अयोठे (24) और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की नक्सली शोभा (30) को पिछले महीने 11-12 दिसंबर की रात को बालाघाट जिले में पुलिस मुठभेड़ों में मार गिराया गया। इन दोनों पर पुलिस ने 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने कहा कि इसके अलावा, बालाघाट पुलिस ने पिछले साल सितंबर में छत्तीसगढ़ के खूंखार नक्सली बादल सिंह मरकाम को पड़ोसी राज्यों से बालाघाट में घुसने के बाद पकड़ा था। बालाघाट की सीमा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया