लाइव न्यूज़ :

नोएडा में असल अभ्यर्थी की जगह अन्य से परीक्षा दिलवाने वाले गिरोह के चार सदस्य बंदी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:48 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नौ दिसंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में असली अभ्यर्थी की जगह, दूसरे अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा दिलवाने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 62 के पास से राघवेंद्र, विकास कुमार, संजय कुमार तथा अनीश चाहर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनका एक साथी रिंकू यादव फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसएससी की परीक्षा में असली अभ्यर्थी की जगह अन्य व्यक्ति को बैठाकर परीक्षा दिलाने का अपराध करते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से फर्जी दस्तावेज तथा 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी एक अभ्यर्थी से आठ से 15 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र हल करवाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे