सुषमा स्वराज ने ट्विटर से ही बचाई कई जिंदगियां, कहती थीं- मंगल ग्रह में भी फंस गए तो हम मदद करेंगे!

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 7, 2019 06:45 AM2019-08-07T06:45:51+5:302019-08-07T06:45:51+5:30

बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर भी लोगों की मदद को इतना सक्रिय रहती थीं कि उन्हें 'ट्विटर मंत्री' तक कहा जाने लगा।

In memory of Sushma Swaraj: She Used Twitter to Helped Indians From Around The World | सुषमा स्वराज ने ट्विटर से ही बचाई कई जिंदगियां, कहती थीं- मंगल ग्रह में भी फंस गए तो हम मदद करेंगे!

सुषमा स्वराज ने ट्विटर से ही बचाई कई जिंदगियां, कहती थीं- मंगल ग्रह में भी फंस गए तो हम मदद करेंगे!

Highlightsपूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया।बतौर विदेश मंत्री उनकी सोशल मीडिया डिप्लोमेसी की काफी चर्चा रही है।

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। लोग उनके बेहतरीन कार्य और आत्मीय व्यवहार को याद कर रहे हैं। बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर भी लोगों की मदद को इतना सक्रिय रहती थीं कि उन्हें 'ट्विटर मंत्री' तक कहा जाने लगा। उनकी सोशल मीडिया डिप्लोमेसी की काफी चर्चा रही है।

जब उन्होंने अपना आधिकारिक आवास छोड़ने का फैसला किया तो तो ट्विटर ने भी पूर्व विदेश मंत्री की प्रशंसा करते हुए एक महान नेता बताया जिन्होंने अन्य राजनेताओं के पालन करने के लिए मिसाल पेश की है।

सुषमा स्वराज कहतीं थी कि अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंस गए हैं तो इंडियन इम्बैसी आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं वो पांच बड़े मौके जब लोगों ने सुषमा स्वराज से ट्विटर के जरिए लगाई गुहार और मिली मदद।

1. जब ट्विटर पर एक वीडियो देखकर बचाई ईराक में फंसे 168 भारतीयों की जान

2. जब प्रांशू सिंघल ने लगाई दोहा में फंसे भाई को बचाने की गुहार

3. जब एक भारतीय नागरिक ने बर्लिन में को दिया अपना पासपोर्ट और पैसे। सुषमा ने भेजी मदद। 

4. जब एक यमन महिला ने अपने आठ महीने के बच्चे की फोटो ट्वीट कर कहा कि सुरक्षित निकालिये।

5. जब देव तंबोली की गुहार पर उसकी बहन यूएई से बचाई गई

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं। 

Web Title: In memory of Sushma Swaraj: She Used Twitter to Helped Indians From Around The World

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे