लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा मामले में कन्हैया कुमार ने कहा-"किस चीज से डरते हैं वे, तमाम धन-दौलत, गोला-बारूद, पुलिस फौज के बावजूद"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 13:09 IST

कन्हैया ने कहा कि मौन हमेशा उत्पीड़न करने वाले लोगों की मदद करता है। इसलिए बहुत देर होने से पहले बोलना शुरू करें। प्रतिरोध नहीं करने पर वे आपका अधिकार छीन लेते हैं। भारत के छात्र भारत की विचारधारा की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई को लड़ रहे हैं, उन्हें आपके मदद की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार ने यूनिवर्सिटी में हिंसा फैलाने वाले लोगों और उनकी सोच पर हमला किया है।जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सीपी चंद्रशेखर ने आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए सरकारी पैनल को छोड़ दिया है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) हिंसा के मामले में सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि तमाम धन-दौलत, गोला-बारूद, पुलिस फौज के बावजूद वे किस चीज से डरते हैं। दरअसल, गोरखपांडे की एक कविता को श्यर कर कन्हैया कुमार ने यूनिवर्सिटी में हिंसा फैलाने वाले लोगों और उनकी सोच पर हमला किया है।

इसके अलावा, एक दूसरे ट्वीट में कन्हैया ने कहा कि मौन हमेशा उत्पीड़न करने वाले लोगों की मदद करता है। इसलिए बहुत देर होने से पहले बोलना शुरू करें। प्रतिरोध नहीं करने पर वे आपका अधिकार छीन लेते हैं। भारत के छात्र भारत की विचारधारा की रक्षा के लिए इस ऐतिहासिक लड़ाई को लड़ रहे हैं, उन्हें आपके मदद की जरूरत है।

बता दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग के प्रोफेसर सीपी चंद्रशेखर ने आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा करने के लिए सरकारी पैनल को छोड़ दिया है। उन्होंने अपने फैसले के बारे में कहा, "मुझे यह बताते हुए खेद है कि जेएनयू जहां मैं रहता हूं। पिछले दिनों वहां जो स्थिति बनी है उसके कारण, मैं कल की बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा।"

उन्होंने इसके आगे कहा, मुझे लगता है कि, मौजूदा परिस्थितियों में, इस समिति में हिस्सा लेना मेरे लिए संभव नहीं है।

सांख्यिकीय प्रणाली को लेकर सरकार की तरफ से बनाए गए पैनल में जेएनयू में सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग के प्रोफेसर सीपी चंद्रशेखर को भी शामिल किया गया था। अपने त्याग पत्र में चंद्रशेखर ने कहा, "मैं सांख्यिकीय प्रणाली के भीतर बड़ी संख्या में मेरे साथ काम कर रहे सहकर्मियों के निरंतर प्रयासों की सराहना करना चाहता हूं, जिनके साथ मैंने पिछले कुछ समय में देश के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय सांख्यिकीय आधार बनाने के लिए काम किया है।"

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)कन्हैया कुमारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील