लाइव न्यूज़ :

Gujarat: मेहसाणा में निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 9 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

By रुस्तम राणा | Updated: October 12, 2024 19:19 IST

पुलिस ने बताया कि फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बचाव अभियान चलाया गया और बचाव दल ने नौ शव बरामद किए हैं। मेहसाणा के डीडीओ कार्यालय ने पुष्टि की कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुई। दीवार गिरने और मिट्टी धंसने से करीब 9-10 मजदूर फंस गए।

Open in App
ठळक मुद्देफंसे हुए लोगों की मदद के लिए बचाव अभियान चलाया गया इस दौरान घटना स्थल से बचाव दल ने नौ शव बरामद किए हैंPM मोदी ने दीवार गिरने से हुए हादसे और लोगों की मौत पर दुख जताया

मेहसाणा:गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी तालुका के जसलपुर गांव के पास एक निजी निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से नौ मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि फंसे हुए लोगों की मदद के लिए बचाव अभियान चलाया गया और बचाव दल ने नौ शव बरामद किए हैं। मेहसाणा के डीडीओ कार्यालय ने पुष्टि की कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुई। दीवार गिरने और मिट्टी धंसने से करीब 9-10 मजदूर फंस गए।

मेहसाणा के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ. हसरत जैस्मीन ने एएनआई को बताया, "यह एक निजी कंपनी है जो निर्माणाधीन के कार्य में लगी थी। यह घटना दोपहर करीब 1.45 बजे हुई। हमारी जानकारी के अनुसार, 9-10 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक 19 वर्षीय लड़के को जीवित बचा लिया गया है और उसके बयान के अनुसार, 8-9 लोग यहाँ काम कर रहे थे। 2-3 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हम उन्हें जीवित बचा लें।"

यह घटना मेहसाणा जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। कडी थाने के इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए भूमिगत टैंक बनाने के लिए कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी ढीली मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए। प्रशासन ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी, लेकिन मिट्टी में दबे दस मजदूरों में से केवल एक ही बच पाया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवार गिरने से हुए हादसे और लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने एक बयान में कहा, "गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है... साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा हुआ है।"

टॅग्स :गुजरातGandhinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम