वडोदरा: पत्नी से लूडो में चार बार हारने पर पति को आया गुस्सा, तोड़ डाली रीढ़ की हड्डी

By प्रिया कुमारी | Published: April 27, 2020 02:16 PM2020-04-27T14:16:14+5:302020-04-27T14:16:14+5:30

गुजरात के वडोदरा में पत्नी से लूडो हारने के कारण गुस्से में पीट-पीटकर रीढ़ की हड्डी तोड़ डाली। अस्पताल में भर्ती पत्नी ने पति के साथ घर जाने के लिए मना कर दिया।

in guajrat Husband break wife's spine after losing four times in Ludo | वडोदरा: पत्नी से लूडो में चार बार हारने पर पति को आया गुस्सा, तोड़ डाली रीढ़ की हड्डी

पत्नी से लूडो में चार बार हारने पर पति को आया गुस्सा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsऑनलाइड लूडो गेम में पत्नी ने अपने पति को हरा दिया जिसके बाद दोनों का झगड़ा शुरू हो गया।झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ डाली।

लॉकडाउन में इन दिनों लूडो का क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। लोग ऑनलाइन इस गेम को खेल कर टाइम पास कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लूडो काफी पॉपुलर होता जा रहा है। जहां एक तरफ लूडो खेल कर अपना समय बिता रहे हैं वहीं ये लूडो किसी के लिए भारी पड़ गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के वडोदरा में ये लूडो कलह का कारण बन गया। ऑनलाइड लूडो गेम में पत्नी ने अपने पति को हरा दिया जिसके बाद दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ डाली।

इसके बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अभयम हेल्पलाइन नंबर-181 पर आई शिकायत के बाद मामला सामने आया। काउंसर से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय महिला वेमाली में रहती है। उसका पति एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है और पत्नी घरों में ट्यूशन पढ़ाती है।

काउंसर ने बताया कि पति लूडो में पत्नी से चार बार हार चुका था। लगातार हारने के कारण दोनों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई की मार पीट शुरू हो गई। पति ने इतना पीटा की उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। बाद में अपने गलती का अहसास होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।

बाद में अस्पताल से पति के घर जाने को पत्नी ने मना कर दिया। पति ने माफी मांगी तो पत्नी घर जाने के लिए तैयार हो गई। लेकिन पति को चेतावनी दी गई कि अगर उसने आगे से कभी अपनी पत्नी पर हाथ उठाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: in guajrat Husband break wife's spine after losing four times in Ludo

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे