लाइव न्यूज़ :

गोवा में भारी बारिशः सुरंग की दीवार का हिस्सा ढहा, ट्रेनों मार्ग में बदलाव, अलर्ट

By भाषा | Updated: August 6, 2020 14:49 IST

गोवा के परनेम में भारी बारिश के कारण एक सुरंग की दीवार का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता बब्बन घाटगे ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मरम्मत का काम चल रहा है।परनेम में बुधवार देर रात करीब दो बज कर 50 मिनट पर एक सुरंग के भीतर दीवार का पांच मीटर का हिस्सा ढह गया।अगले नोटिस तक इस सेक्शन पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।

पणजी: गोवा के परनेम में भारी बारिश के कारण एक सुरंग की दीवार का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। कोंकण रेलवे कोरपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) के प्रवक्ता बब्बन घाटगे ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मरम्मत का काम चल रहा है।

केआरसीएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर गोवा जिले के परनेम में बुधवार देर रात करीब दो बज कर 50 मिनट पर एक सुरंग के भीतर दीवार का पांच मीटर का हिस्सा ढह गया। अगले नोटिस तक इस सेक्शन पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।

घाटगे ने बताया कि इस सेक्शन पर चल रही ट्रेनों का मार्ग पड़ोसी कर्नाटक राज्य के लोंदा से होकर परिवर्तित कर दिया गया है। किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है।

जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है उनमें एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी स्पेशल एक्सप्रेस, एच. निजामुद्दीन-एर्नाकुलम सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल शामिल हैं। गोवा में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है और कुछ निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। 

टॅग्स :गोवाभारतीय रेलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया