लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के खौफ में डिप्रेशन में गया युवक, गर्दन काटकर कर ली आत्महत्या, नहीं उतर रहा था बुखार

By गुणातीत ओझा | Updated: March 22, 2020 16:32 IST

काफी दिन से बुखार न उतरने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसे शक हो गया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। युवक ने देर रात पत्नी और बच्चों को नींद में छोड़ दूसरे कमरे में अपनी गर्दन काट ली। घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का बढ़ रहा खौफ, डर का में युवक ने की आत्महत्याकोरोना वायरस के डर से आत्महत्या करने का दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के ही बरेली का है

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कोरोना वायरस के खौफ का एक दर्दनाक मामला प्रकाश में आया। काफी दिन से बुखार न उतरने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसे शक हो गया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। युवक ने देर रात पत्नी और बच्चों को नींद में छोड़ दूसरे कमरे में अपनी गर्दन काट ली। घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए युवक के शरीर लिया गया सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा। युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें कोरोना वायरस का जिक्र है। मौत के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने युवक के घर को सेनेटाइज किया है।

पिलखुवा के रहने वाले सुशील(30) को कुछ दिन पहले बुखार आया था। बुखार न उतरने पर वह मोदीनगर में अपना इलाज करा रहा था। सुशील को बुखार के साथ-साथ गले में इंफेक्शन भी हो गया। इसके बाद वह सरकारी अस्पताल भी पहुंचा। लेकिन कोई सेंपलिंग न होने और खासी बुखार होने के कारण लोग बचने लगे। जिससे युवक डिप्रेशन में पहुंच गया। युवक ने रात को कमरे में गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। सुशील के सुसाइड नोट में लिखा था कि कोरोना के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। सूचना से जिले में हड़कंप मच गया। पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। युवक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार को आइसोलेट कर घर को सेनेटाइज कराया गया है।

कोरोना के डर से युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत

कोरोना वायरस के डर से आत्महत्या करने का दूसरा मामला उत्तर प्रदेश के ही बरेली का है। कई दिनों से बुखार के चलते युवक को शक था कि उसे कोरोना वायरस ने अपनी जद में ले लिया है। बुखार न उतरने के चलते खौफ में आए युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह जंक्शन पर आया और आत्महत्या करने से पहले उसने कहा भी कि मुझे कोरोना है। मुझे बचा लो। किसी ने ध्यान नहीं दिया। युवक ट्रैक पर लेट गया, इसी बीच मालगाड़ी आ गई। जब तक लोग उसे बचाने दौड़े। उसके पेट के ऊपर से मालगाड़ी का पहिया चढ़ गया। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया