लाइव न्यूज़ :

बिहार में लॉकडाउन की अवधि 25 मई तक बढायी गयी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:53 IST

Open in App

पटना, 13 मई बिहार सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये प्रदेाश में जारी लॉकडाउन की अवधि 25 मई तक के लिये बढा दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय किया गया है।’’

गौरतलब है कि बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार मई को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में पांच से 15 मई तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया गया था।

प्रदेश में 15 मई के बाद लॉकडाउन पर बिहार सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के संबंध में मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण प्रदेश के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आज अपराह्न 4.30 बजे मीडिया को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तृत जानकारी देंगे।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुधवार को 74 और लोगों की मौत हो गयी थी । प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के उपाराधीन मरीजों की संख्या 99623 है तथा पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर इस रोग की चपेट में आकर अबतक 622433 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 3503 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई