लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: कोरोना लॉकडाउन के दो महीने बाद शुरू हुईं घरेलू विमान सेवाएं, बेंगलुरु से विजयवाड़ा पहुंची पहली फ्लाइट

By भाषा | Updated: May 26, 2020 13:16 IST

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन के करीब दो महीने बाद घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। ऐसे में बेंगलुरु से 79 यात्रियों के साथ स्पाइसजेट का पहला विमान 79 यात्रियों के साथ मंगलवार सुबह विजयवाड़ा हवाईअड्डा पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देविजयवाड़ा हवाईअड्डा निदेशक जी मधुसूदन राव ने बताया कि विमान 68 यात्रियों के साथ बेंगलुरु लौट गयाकेंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते देश में 25 मई से घरेलू विमान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी जिस पर कई राज्यों ने आपत्ति जताई थी।

अमरावती: कोविड-19 (Coronavirus) के चलते लागू लॉकडाउन के करीब दो महीने बाद आंध्र प्रदेश में घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गईं, जहां स्पाइसजेट का पहला विमान बेंगलुरु से 79 यात्रियों के साथ मंगलवार सुबह विजयवाड़ा हवाईअड्डा पहुंचा। 

हवाईअड्डा निदेशक जी मधुसूदन राव के मुताबिक, विमान 68 यात्रियों के साथ सुबह सात बजकर 40 मिनट पर बेंगलुरु लौट गया। उन्होंने बताया कि हवाईअड्डे पर इंडिगो का एक विमान भी, है जो 48 यात्रियों के साथ बेंगलुरु से यहां आया और 50 यात्रियों के साथ लौटा। राव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के मुताबिक सभी यात्री जो यहां उतरे उन्हें अपने ब्यौरे राज्य सरकार के स्पंदन वेबसाइट में दर्ज कराने थे। 

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, “चूंकि बेंगलुरु कोविड-19 मामलों के लिहाज से बहुत अधिक संवेदनशील नहीं है, इसलिए यहां उतरने वाले प्रत्येक यात्री को सात दिनों के लिए घर पर पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। वहीं अधिक संवेदनशील इलाकों के मामले में यात्रियों को या तो संस्थागत पृथक-वास केंद्र में रहना होगा या किराये के पृथक-वास केंद्र में।” 

उन्होंने बताया कि यात्रियों के साथ नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक बर्ताव किया गया। विमान सेवाएं सोमवार से शुरू होनी थी लेकिन यहां ऐसा नहीं हो पाया। केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते देश में 25 मई से घरेलू विमान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी जिस पर कई राज्यों ने आपत्ति जताई थी।

बता दें कि भारत में सोमवार सुबह आठ बजे से कोविड-19 से 146 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है। वहीं 6,535 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस (Coronavirus) के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 60,490 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एक देश छोड़कर चला गया है।

टॅग्स :बैंगलोर सेंट्रलकोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर