लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन ताश के खेल में युवक ने गंवा दिए 78 लाख रुपये, तनाव में आकर कर लिया सुसाइड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 09:27 IST

राजकोट तालुका पुलिस स्टेशन के प्रभारी विक्रम वंजारा ने पीटीआई को बताया, 'हमारी जांच में सामने आया है कि युवक ने ऑनलाइन 78 लाख रुपये हारने के बाद यह बड़ा कदम उठाया।'

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने रविवार को बताया कि 39 वर्षीय क्रुनाल मेहता ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।दोस्तों और रिश्तेदारों से 'पोकरबाजी' खेलने के लिए उसने 78 लाख रुपये उधार लिए थे।

ऑनलाइट ताश के खेल में 78 लाख रुपये गंवाने के बाद गुजरात के राजकोट जिले में एक युवक ने आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि 39 वर्षीय क्रुनाल मेहता ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। वो जिले के मोटा मावा इलाके का रहने वाला था। उसने बुधवार को सुसाइड किया था और अगले दिन उसकी लाश कुएं में तैरती पाई गई थी।

राजकोट तालुका पुलिस स्टेशन के प्रभारी विक्रम वंजारा ने पीटीआई को बताया, 'हमारी जांच में सामने आया है कि युवक ने ऑनलाइन 78 लाख रुपये हारने के बाद यह बड़ा कदम उठाया।' उन्होंने बताया कि हमने घर से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। उसमें लिखा है कि दोस्तों और रिश्तेदारों से 'पोकरबाजी' खेलने के लिए उसने 78 लाख रुपये उधार लिए थे।

मेहता एक आईटी कंपनी में काम करता था और ताश खेलने के लिए अक्सर पैसे उधार लेता रहता था। इस खेल की उसे लत लग गई थी और वो लगातार पैसे हारता रहता था।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने गेमिंग ऐप में अपने बैंक अकाउंट की जानकारी साझा कर रखी थी। मेहता की मौत के बाद उसके भाई ने ई-मेल के जरिए बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राप्त की। इससे पता चला कि उसने लगातार कई खेल हारने के बाद लाखों रुपये गंवा दिए हैं। पुलिस की साइबर अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन