लाइव न्यूज़ :

CAA: इमरान खान ने बौखलाहट में शेयर किया बांग्लादेश का वीडियो, कहा- यूपी में मुसलमानों पर हुई बर्बरता, यूपी पुलिस ने दिया ये जवाब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 3, 2020 21:21 IST

CAA: पाक पीएम इमरान खान ने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं पिछले पांच महीनों से दुनिया से कह रहा हूँ कि दुनिया का ध्यान कश्मीर और (संशोधित) नागरिकता कानून के प्रति हो रहे विरोध से हटाने के लिए मोदी-आरएसएस सरकार निश्चित तौर पर पीओके में किसी प्रकार की कार्रवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी बौखलाए हुए हैं।उन्होंने बांग्लादेश में हुई हिंसा का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर किया, जिसमें दावा किया कि भारत की पुलिस ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ बर्बरता की है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी बौखलाए हुए हैं। उनकी बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बांग्लादेश में हुई हिंसा का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर किया, जिसमें दावा किया कि भारत की पुलिस ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ बर्बरता की है। इस पर यूपी पुलिस ने भी अपना जवाब दिया है। 

इमरान खान ने बांग्लादेश में हुई हिंसा का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'भारतीय पुलिस ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ बर्बरता की है।' इस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने जवाब दिया है और ट्वीट करते हुए कहा, 'यह यूपी में नहीं है, बल्कि बांग्लादेश के ढाका में मई 2013 की एक घटना है।' यूपी पुलिस ने बताया कि आरएबी (रैपिड एक्शन बटालियन, बांग्लादेश पुलिस की एक यूनिट है) वर्दी पर लिखा है और बंगाली बोल रहे हैं। ये इमरान खान को बेहतर जानकारी देने में मदद करेगी।     पाक पीएम इमरान खान ने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं पिछले पांच महीनों से दुनिया से कह रहा हूँ कि दुनिया का ध्यान कश्मीर और (संशोधित) नागरिकता कानून के प्रति हो रहे विरोध से हटाने के लिए मोदी-आरएसएस सरकार निश्चित तौर पर पीओके में किसी प्रकार की कार्रवाई करेगी। 

खान ने कहा था कि उन्होंने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को भारत के खतरे से आगाह किया है और बाजवा ने उनसे कहा है कि पाकिस्तान तैयार है। भारत अपने घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में “किसी प्रकार की कार्रवाई” कर सकता है। 

खान ने अपनी फौज को तैयार रहने को भी कहा था। खान ने झेलम जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा था। इससे पहले पाकिस्तानी फौज ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा “बिना उकसावे” के की गयी गोलीबारी में दो पाकिस्तानी फौजियों के मारे जाने का दावा किया था।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनइमरान खानपाकिस्तानउत्तर प्रदेशकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह