लाइव न्यूज़ :

शेख हसीना के भारत रवाना होने से पहले इमरान ने किया फोन, हालचाल जाना

By भाषा | Updated: October 3, 2019 07:35 IST

भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा होगी। हसीना और मोदी पांच अक्टूबर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।  वह तीन और चार अक्टूबर को विश्व आर्थिक मंच की ओर से आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगी।

Open in App

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बृहस्पतिवार से चार दिवसीय यात्रा पर भारत जाएंगी जहां वह भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है।

भारत और बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के बाद हसीना की भारत की यह पहली यात्रा होगी। हसीना और मोदी पांच अक्टूबर को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।  वह तीन और चार अक्टूबर को विश्व आर्थिक मंच की ओर से आयोजित भारत आर्थिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगी।

विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमीन ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े एक दर्जन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच तीस्ता समेत साझा नदियों के जल बंटवारे के मुद्दे की समीक्षा और रोहिंग्या संकट के मुद्दे पर चर्चा की भी संभावना है।

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अचानक शेख हसीना को फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। हसीना के प्रेस सचिव एहसान उल करीम ने पीटीआई को बताया कि आज दोपहर बातचीत के दौरान खान ने हसीना से हाल ही में लंदन में हुए उनके आंख के ऑपरेशन के बारे में पूछा। करीम ने कहा, "प्रधानमंत्री हसीना ने अपनी आंख के बारे में पूछने पर खान का शुक्रिया अदा किया।" 

टॅग्स :इमरान खानबांग्लादेशपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया