लाइव न्यूज़ :

नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता में सुधार लेकिन अब भी ‘बेहद खराब’

By भाषा | Updated: January 3, 2021 18:35 IST

Open in App

नोएडा (उत्तरप्रदेश), तीन जनवरी गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ से सुधरकर ‘‘बेहद खराब’’ हो गई है जबकि गुड़गांव में यह ‘‘बेहद खराब’’ से ‘‘खराब’’ की श्रेणी में आ गई है। यह जानकारी रविवार को एक सरकारी एजेंसी ने दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) तालिका के मुताबिक दिल्ली के पांच पड़ोसी शहरों में प्रदूषक ‘पीएम 2.5’ और ‘पीएम 10’ का स्तर उच्च बना रहा।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, रविवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसम एक्यूआई गाजियाबाद में 384, ग्रेटर नोएडा में 348, नोएडा में 364, फरीदाबाद में 358 और गुड़गांव में 260 रहा।

गाजियाबाद में शनिवार को यह 462, ग्रेटर नोएडा में 450, नोएडा में 448, फरीदाबाद में 415 और गुड़गांव में 336 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई