लाइव न्यूज़ :

केरल महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा- महिला को कैद रखना किसी कीमत पर जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:18 IST

पुलिस ने कहा कि तीन महीने पहले उसके प्रेमी के घर से लापता होने की जांच के बाद मामला प्रकाश में आया। उन्होंने कहा कि महिला भी उसके साथ गई थी।

Open in App

केरल महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसफीने ने मंगलवार को कहा कि एक महिला को उसके प्रेमी द्वारा कैद रखना किसी कीमत पर जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने एक शख्स द्वारा 10 साल तक अपनी प्रेमिका को एक कमरे में छुपाकर रखने को ‘ अविश्वसनीय’ और ‘रहस्यमय’ करार दिया है।

जोड़े से यहां मुलाकात करने के बाद जोसफीने ने कहा कि रहमान और सजिता ने अपनी जिंदगी में कोई समस्या होने की बात स्वीकार नहीं की है और कहा है कि वे अपना शेष जीवन शांति से जीना चाहते हैं।आयोग की प्रमुख ने यह भी कहा कि 10 साल पहले जब महिला के माता-पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी तब पुलिस ने महिला का पता लगाने में ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई। वह और आयोग की सदस्य शाहिदा कमाल और शिजी शिवाजी दंपति का बयान लेने के लिए उनके किराये घर गई थी।

महिला आयोग ने इस बाबत पिछले हफ्ते इस घटना में स्वत: मामला दर्ज किया था और कहा था कि एक महिला को इस तरह से कमरे में बंद करना जहां उसकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की भी सुविधा न हो, मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।

जोसफीने ने पत्रकारों से कहा, “एक महिला को पिछले 10 साल से कैद रखा गया था। इसे किसी भी कीमत पर जायज नहीं ठहराया जा सकता है, चाहे जितनी भी सुविधाएं दी जाएं। लेकिन वे दावा कर रहे हैं कि वे खुश हैं।”इससे पहले रहमान और सजिता ने आयोग के सदस्यों से कहा था कि उन्हें परिवार और समाज के गुस्से के डर से मामले को दूसरों से छुपाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, एक कमरे में महिला के 10 साल तक रहने के दौरान उसका ध्यान व्यक्ति ने रखा।

महिला और पुरुष पिछले हफ्ते नेम्मारा के पास एक छोटे से गांव वितनास्सेरी के एक किराये के घर पर मिले थे और उन्हें अदालत में पेश किया गया था। पुलिस ने कहा कि महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने दिया गया क्योंकि उसने अदालत को बताया कि उन दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारत अधिक खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त