लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महत्वपूर्ण रक्षा समझौते, दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य अड्डे करेंगे प्रयोग

By भाषा | Updated: June 4, 2020 19:56 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साजो-सामान (लॉजिस्टिक) सहयोग के उद्देश्य से एक दूसरे के सैन्य अड्डों तक आपसी पहुंच सुगम बनाने के महत्वपूर्ण समझौते सहित संबंधों को और मजबूत बनाने के लिये बृहस्पतिवार को छह अन्य समझौते किये।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9304 मामले सामने आए हैं जबकि 260 लागों की मौत हो गयी है।बृहस्पतिवार तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,16,919 और 6,075 हो गयी है।

नयी दिल्ली: भाषा की अलग अलग फाइलों से शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैः-

- भारत ऑस्ट्रेलिया दूसरी लीड शिखर सम्मेलन भारत, ऑस्ट्रेलिया ने मोदी-मॉरिसन ऑनलाइन शिखर बैठक के बाद महत्वपूर्ण रक्षा समझौते किये नयी दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साजो-सामान (लॉजिस्टिक) सहयोग के उद्देश्य से एक दूसरे के सैन्य अड्डों तक आपसी पहुंच सुगम बनाने के महत्वपूर्ण समझौते सहित संबंधों को और मजबूत बनाने के लिये बृहस्पतिवार को छह अन्य समझौते किये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ये समझौते हुए।

-राहुल संवाद लीड बजाज राहुल से बोले राजीव बजाज: कठोर लॉकडाउन से जीडीपी औंधे मुंह गिर गई और अर्थव्यवस्था तबाह हुई नयी दिल्लीः देश के जानेमाने उद्योगपति राजीव बजाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना संकट से निपटने के संदर्भ में भारत ने पश्चिमी देशों की ओर देखा और कठोर लॉकडाउन लगाने का प्रयास किया जिससे संक्रमण का प्रसार भी नहीं रुका और सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) औंधे मुंह गिर गया एवं अर्थव्यवस्था तबाह हो गई।

- वायरस लीड मामले कोविड-19: देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 9,304 नए मामले, मृतकों की संख्या 6,075 पहुंची नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,304 मामले सामने आए हैं जबकि 260 लागों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,16,919 और 6,075 हो गयी है।

-वायरस न्यायालय ऋण स्थगन ऋण स्थगन की अवधि के दौरान ब्याज माफी के बारे में न्यायालय ने वित्त मंत्रालय से मांगा जवाब नयी दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान ऋण अदायगी स्थगित रखने की अवधि में कर्ज पर ब्याज माफ करने के सवाल पर बृहस्पतिवार को वित्त मंत्रालय से जवाब मांगा। भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही कह चुका है कि बैंकों की माली हालत को जोखिम में डालते हुये ‘जबरन ब्याज माफ करना’ विवेकपूर्ण नहीं होगा।

-वायरस न्यायालय एनसीआर अंतर्राज्यीय आवागमन के लिये समान नीति पर विचार के लिये एनसीआर के राज्य बैठक करें: न्यायालय नयी दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवागमन की सुविधा के लिये एक समान नीति और पोर्टल तैयार करने पर विचार के लिये बैठक करें। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एनसीआर में आवागमन पर कथित रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है।

-गांधी प्रतिमा अमेरिका वाशिंगटन में गांधी की प्रतिमा को विरूपित किये जाने पर अमेरिकी राजदूत ने खेद जताया नयी दिल्लीः भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर ने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के बाहर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विरूपति किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को खेद जताया।

-बासु चटर्जी तीसरी लीड निधन ‘रजनीगंधा’ निर्देशक बासु चटर्जी का निधन, सांता क्रूज में हुआ अंतिम संस्कार मुंबईः ‘‘रजनीगन्धा’’ और ‘‘चितचोर’’ जैसी आम जनमानस से जुड़ी, हल्के फुल्के अंदाज वाली फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले अनुभवी फिल्म निर्माता बासु चटर्जी का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

-महाराष्ट्र लीड चक्रवात चक्रवात ‘निसर्ग’ विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में बदला, और कमजोर होगा मुंबईः चक्रवात ‘निसर्ग’ मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन इसने महानगर को प्रभावित नहीं किया और अब यह महाराष्ट्र में पश्चिमी विदर्भ में दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और फिर कमजोर पड़ जायेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

-चीन स्कूल लीड हमला चीन के प्राथमिक विद्यालय में 40 छात्रों, शिक्षकों पर एक सुरक्षाकर्मी ने चाकू से किया हमला बीजिंगः चीन के प्राथमिक विद्यालय में एक सुरक्षा गार्ड ने करीब 40 छात्रों और शिक्षकों पर चाकू से हमला कर दिया। सरकारी मीडिया में इसकी जानकारी दी गयी है।

-वायरस प्रसार आंखें आंखों के जरिए भी फैल सकता है कोरोना वायरस वाशिंगटनः कोरोना वायरस के बारे में अभी तक हमें मालूम है कि यह नाक और मुंह के जरिए फैलता है लेकिन अब डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि यह आंखों से भी फैल सकता है। हालांकि कानों के जरिए इसके फैलने की आशंका से इनकार कर दिया गया है।

- खेल कैरम इरशाद लॉकडाउन के कारण बदहाल कैरम चैम्पियन, दोस्तों से मिली मदद पर हो रहा है गुजारा नयी दिल्लीः आटो चलाकर गुजारा करने वाले कैरम चैम्पियन इरशाद अहमद को कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है चूंकि मार्च के बाद से उनकी कमाई का कोई जरिया नहीं रहा।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष