लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन केवल शिक्षा का निजीकरण है और कुछ नहीं: शिक्षक महासंघ

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:21 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 25 जुलाई अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं कॉलेज शिक्षक संगठन महासंघ (एआईएफयूसीटीओ) ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार, हितधारकों की चिंता पर ध्यान नहीं दे रही है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन और कुछ नहीं बल्कि शिक्षा का निजीकरण और व्यवसायीकरण है।

महासंघ के अध्यक्ष प्रोफेसर केशव भट्टाचार्य ने कहा, “देश की शिक्षा व्यवस्था पर अभूतपूर्व हमला किया जा रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों से नौ अगस्त को ‘भारत बचाओ’ आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया। भट्टाचार्य, महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की डिजिटल माध्यम से आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में सभी राज्यों के शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी चिंताएं प्रकट कीं।

भट्टाचार्य ने कहा, “नयी शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को जल्दबाजी में लागू करना केवल शिक्षा का निजीकरण और व्यवसायीकरण है और कुछ नहीं।” कोटा से महासंघ के जोनल सचिव डॉ रघुराज परिहार ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों से संबंधित कई मुद्दों को उठाया।

उन्होंने कहा कि राज्य के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों को अभी तक सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला है और इन संस्थानों में शिक्षकों के लगभग 75 प्रतिशत पद रिक्त हैं, क्योंकि पिछले 16 साल से नई नियुक्ति नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos