लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, केरल, गोवा को IMD का रेड अलर्ट, इन राज्यों में आज स्कूल बंद, दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

By आकाश चौरसिया | Updated: July 15, 2024 11:20 IST

Weather Update: गोवा शिक्षा विभाग ने रविवार को कक्षा 12 तक स्कूल सोमवार यानी 15 जुलाई तक बंद रहने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके अलावा समुद्री तट के आसपास इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश के बीच गोवा शिक्षा विभाग ने रविवार को कक्षा 12 तक स्कूल बंद करने के आदेश दिएसमुद्री तट के आसपास इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है- आईएमडीत्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मानसून से जुड़े अपडेट देते हुए बताया कि दक्षिण भारत की ओर तेजी से ये बढ़ रहा है। आईएमडी के तहत केरला, कर्नाटक और कोंकण गोवा में इस हफ्ते तेज बारिश होने की पूरी संभावना जताई है। आईएमडी ने ये भी बताया कि तेज बारिश और तूफान भी कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। 

गोवा शिक्षा विभाग ने रविवार को कक्षा 12 तक स्कूल सोमवार यानी 15 जुलाई तक बंद रहने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके अलावा समुद्री तट के आसपास इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने केरला के मल्लापुरम, कन्नुर और कासारागोड़ में रेड अलर्ट जारी कर दिया है, और इनके अलावा एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। दूसरी ओर स्कूल और कॉलेज भी केरला के छह जिलों में 15 जुलाई तक भारी बारिश होने के कारण स्कूल बंद रह सकते हैं।  

आईएमडी ने अपने मौसम अपडेट में कहा कि केरल, कर्नाटक और गोवा के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में 20 सेमी से अधिक बारिश होगी। भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के चार जिलों सतारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि महाराष्ट्र के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है, आईएमडी ने मुंबई और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया और थाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट कर दिया है। लगातार बारिश और आंधी के बीच मुंबई के उपनगरीय इलाकों में भारी जलभराव की खबर है।

इसके साथ दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने की उम्मीद आने वाले दिनों में होगी, इस बात की जानकारी आईएमडी ने दी है, लेकिन किसी तरह की चेतावनी नहीं दी है। शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे जलभराव और यातायात जाम हो गया। हालांकि, बारिश से जुलाई की गर्मी से और राहत मिली। पड़ोसी नोएडा में भी सुबह बारिश हुई। मध्य दिल्ली के दृश्यों में सड़कों पर पानी भर जाने के कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है।

टॅग्स :केरलमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल