लाइव न्यूज़ :

आईएमए ने नीट-पीजी 2021 काउंसेलिंग से संबंधित मामले की सुनवाई तेज करने की मांग की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर आईएमए के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर एनईईटी-पीजी 2021 काउंसेलिंग को गति देने के लिये अदालती सुनवाई में तेजी लाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन निर्माण भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता प्रकट की।

दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एनईईटी-पीजी 2021 काउंसेलिंग में देरी को लेकर निर्माण भवन के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते केंद्र द्वारा संचालित तीन और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित कुछ अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

आईएमए के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने सोमवार को लिखे पत्र में कहा, ''कोविड ​​​​-19 की संभावित तीसरी लहर और रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी के मद्देनजर हमारे पास हड़ताल को तेज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हम देशभर में नीट-पीजी काउंसेलिंग में देरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता प्रकट करते हैं। इनमें वे डॉक्टर भी शामिल हैं, जो आज (20 दिसंबर) को निर्माण भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल