लाइव न्यूज़ :

भोपाल में निर्माणाधीन अवैध भवन को विस्फोटकों की सहायता से ढहाया गया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:27 IST

Open in App

भोपाल, 27 फरवरी मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में शनिवार को नियंत्रित विस्फोटकों का इस्तेमाल कर प्रशासन ने एक अवैध तीन मंजिला निर्माणाधीन वाणिज्यक भवन को ध्वस्त कर दिया।

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विनीत तिवारी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, ‘‘जिला प्रशासन और भोपाल नगर निगम की संयुक्त टीम ने खजुरीकलां क्षेत्र में जनसहयोग हाउसिंग सोसायटी कॉलोनी में अवैध भवन को ध्वस्त कर दिया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत का निर्माण जिस जमीन पर किया गया है, वह समिति के संचालकों की स्वीकृति के बगैर दो लोगों को बेची गयी।’’

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से सोसायटी के कई सदस्य अपने भूखंड पाने से वंचित रह गए थे। इन जमीनों पर अवैध रुप से इमारत बनाई गयी।

अधिकारी ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा नियंत्रित विस्फोट सामग्री का उपयोग करके शनिवार को इस निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त कर दिया गया ।

इस इमारत का निर्माण लगभग 6,000 वर्ग फुट क्षेत्र के भूखंड पर पर किया गया था। जबकि संरचना का निर्मित क्षेत्र लगभग 18,000 वर्ग फुट था।

उन्होंने कहा कि समिति के अन्य सदस्य अब अपने भूखंड प्राप्त कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे