लाइव न्यूज़ :

आईआईटी खगड़पुर ने 23 मई तक परिसर पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:59 IST

Open in App

खगड़पुर (पश्चिम बंगाल), 13 मई आईआईटी-खगड़पुर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उसके कार्यालय कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से 23 मई तक बंद रहेंगे।

कुलसचिव तमालनाथ ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर परिसर से कोई काम नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “ हमने परिसर में अनावश्यक कार्यालयों को शुक्रवार से 23 मई तक बंद करने का निर्णय किया है और कर्मी घर से काम करेंगे। यह ऐसा ही होगा जैसे छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं होती हैं।”

नाथ ने कहा कि जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिसर से काम करना जारी रखेंगे।

कुलसचिव ने छात्रावास में रहने वाले शोधार्थियों से बुधवार को कहा था कि पृथक-वास और उपचार के लिए सीमित स्थान होने की करण से वे अपने घर चले जाएं।

परिसर में आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें राज्य सरकार के निर्देशों के तहत नियत समय पर ही खुलेंगी।

नाथ आईआईटी परिसर में कोविड स्थिति पर कहा, “हमारा परिसर पश्चिम बंगाल या भारत के बाहर स्थित नहीं है। इसलिए, राज्य और देश में जो कुछ भी होता है, वह हमारे परिसर में परिलक्षित होता है।”

उन्होंने कहा “ हालांकि, आईआईटी-खड़गपुर ने हर संभव कदम उठाए हैं और स्थिति को नियंत्रण में रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई