लाइव न्यूज़ :

आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने वायु प्रदूषक सोख लेने में सक्षम सूती कपड़ा विकसित किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:13 IST

Open in App

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक उन्नत किस्म का सूती कपड़ा विकसित किया है जो हानिकारक वायु प्रदूषकों को सोख लेने में सक्षम है। जेडआईएफ-8 कॉटन और जेडआईएफ-67 कॉटन कहे जाने वाले ये उन्नत कपड़े हवा से बेंजीन, एनिलिन और स्टाइरीन जैसे कार्बनिक वायु प्रदूषकों के उच्च स्तर को सोख लेते हैं। शोध दल के अनुसार, नाइट्रस ऑक्साइड, सल्फर ऑक्साइड, कार्बन ऑक्साइड और अन्य विषैले वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों (वीओसी) के बढ़ते स्तर के कारण होने वाला वायु प्रदूषण चिंता का प्रमुख कारण है। इन रसायनों के बेहद मामूली हिस्सों के भी लंबे समय तक संपर्क में रहने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है और इससे अस्थमा तथा आंख और गले में परेशानी हो सकती है। आईआईटी दिल्ली के कपड़ा एवं फाइबर अभियांत्रिकी विभाग के अश्विनी अग्रवाल ने कहा कि विशेष रूप से, इन कपड़ों का उपयोग बंद स्थानों के भीतर जैसे घरों, कार्यालयों, थिएटरों, हवाईजहाज और वाहनों में किया जा सकता है। शोध दल के मुताबिक, जेडआईएफ-8 उन्नत कपड़ा, इसके वजन से अधिकतम 19.89 मिलीग्राम/ग्राम एनिलिन, 24.88 मिलीग्राम/ग्राम बेंजीन और 11.16 मिलीग्राम/ग्राम स्टाइरीन को सोखने में सक्षम पाया गया है। टीम ने कहा कि इन कपड़ों को 120 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करके आसानी से दोबारा उपयोग किया जा सकता है और इनकी सोखने की क्षमता में कोई कमी भी नहीं आती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतकौन हैं एडवर्ड नाथन वर्गीस? IIT हैदराबाद के छात्र को मिला ₹2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर

कारोबारएआई के बाद ‘एक्सटेंडेड रियलिटी’?, क्या है और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कैसे ला सकता क्रांति?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण