लाइव न्यूज़ :

IIM रोहतक के निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी सरकार, गलत शैक्षणिक जानकारी देकर पद हासिल करने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: March 29, 2022 09:20 IST

सूत्रों ने कहा कि नोटिस धीरजशर्मा से यह बताने के लिए कहेगा कि शिक्षा मंत्रालय को उनके पद का दुरुपयोग करने, उनकी ग्रेजुएशन डिग्री को छिपाने और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेजुएशन में सेकेंड डिविजन हासिल करने के बाद भी शर्मा को निदेशक नियुक्त किया गया था।IIM निदेशक के लिए ग्रेजुएशन में फर्स्ट क्लास पास होना अनिवार्य योग्यता है।शर्मा की नियुक्ति को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

नई दिल्ली: साल 2017 में अपनी गलत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देकर आईआईएम, रोहतक के निदेशक के रूप में अवैध नियुक्ति हासिल करने वाले धीरज शर्मा को आखिरकार केंद्र सरकार कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि नोटिस शर्मा से यह बताने के लिए कहेगा कि शिक्षा मंत्रालय को उनके पद का दुरुपयोग करने, उनकी ग्रेजुएशन डिग्री को छिपाने और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान को बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू करनी चाहिए।

नोटिस इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। नोटिस में कहा गया है कि शर्मा ने अनैतिक कार्य किया और आईआईएम निदेशक के रूप में वित्तीय लाभ हासिल किया जो जनहित के खिलाफ है। शर्मा के पास जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय होगा।

बता दें कि, शुरुआत में सरकार शर्मा की नियुक्ति में किसी तरह की अनियमितता के होने से इनकार किया था। लेकिन दो सप्ताह पहले उसने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि ग्रेजुएशन में सेकेंड डिविजन हासिल करने के बाद भी शर्मा को साल 2017 में आईआईएम रोहतक का प्रमुख नियुक्त किया गया। इस पद के लिए ग्रेजुएशन में फर्स्ट क्लास पास होना अनिवार्य योग्यता है।

हालांकि, केंद्र सरकार ने यह कुबूलनामा शर्मा के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद ही किया और वास्तव में उन्हें दूसरा कार्यकाल भी मिल गया है।

इंडियन एक्सप्रेस ने सबसे पहले सितंबर, 2021 में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पिछले साल तीन पत्र लिखकर मांगे जाने के बावजूद शर्मा ने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं मुहैया कराई थी।

शर्मा की नियुक्ति को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि निदेशक ने अन्य बातों के अलावा अपनी शैक्षणिक योग्यता को गलत तरीके से पेश किया और वह पद पर बने रहने के अयोग्य हैं।

इस बीच, शिक्षा मंत्रालय लगातार शर्मा की नियुक्ति का बचाव करता रहा।

टॅग्स :Indian Institute of Managementहाई कोर्टHigh CourtRohtak
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो