लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के पीछे यदि PAK नहीं, तो फिर कौन, सोनिया, राहुल गांधी बताएं, कांग्रेस ने ‘भगवा’ और ‘हिंदू आतंक’ जैसे शब्दों को इजाद कियाः पात्रा

By भाषा | Updated: January 14, 2020 20:42 IST

पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें पुलवामा हमले के गुनहगारों के बारे में कोई संदेह है। यदि वे मानते हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ नहीं है तो उन्हें हमें स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि इसमें कौन शामिल थे?’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए आतंकवादी हमलों के साथ धर्म को जोड़ने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस से सवाल किया कि पुलवामा हमले के पीछे कौन है? इसके बारे में यदि उसे कोई संदेह है तो वह स्थिति स्पष्ट करे। उसने यह भी कहा कि कांग्रेस ‘भारत पर प्रहार करने और पाकिस्तान को बचाने में कुशल है।’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तब विपक्षी दल पर प्रहार किया जब उसके नेताओं ने आरएसएस पर निशाना साधने और पुलवामा हमले में ‘एक बड़ी साजिश’ का आरोप लगाने के लिए आतंकवादियों के साथ कथित संबंध को लेकर हुई जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी का हवाला दिया।

पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें पुलवामा हमले के गुनहगारों के बारे में कोई संदेह है। यदि वे मानते हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ नहीं है तो उन्हें हमें स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि इसमें कौन शामिल थे?’’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के सहयोगी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए आतंकवादी हमलों के साथ धर्म को जोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी का ऐसा करने का इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने ‘भगवा आतंक’ और ‘हिंदू आतंक’ जैसे शब्दों को इजाद किया और मुम्बई आतंकवादी हमले के साथ आरएसएस का संबंध बताया। कांग्रेस का संबंध पाकिस्तान से जोड़ते हुए पात्रा ने कहा कि ऐसे कई संयोग सामने आये हैं, जो साजिश को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘भारत पर प्रहार करने और पाकिस्तान को बचाने में कुशल है।’ जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले के मीर बाजार में पुलिस ने शनिवार को एक अज्ञात वकील के अलावा पुलिस उपाधीक्षक सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया था। यह वकील आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचा रहा था।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनहगार कौन हैं? इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है।’’ उन्हीं की पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘क्या दविंदर सिंह एक मोहरा है। या दविंदर सिंह ही षड्यंत्र का सूत्रधार है? इस सारे मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गहन जांच कराकर वक्तव्य दें।’’ पात्रा ने कांग्रेस की तुलना एक ऐसे अजगर से की जो अपनी मां को ही निगल जाता है। भाजपा नेता ने दावा किया अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और लश्कर ए तैयबा के प्रमुख कांग्रेस के नेताओं के बयानों को लेकर इस विपक्षी दल की प्रशंसा करेंगे। 

टॅग्स :मोदी सरकारपाकिस्तानकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीपुलवामा आतंकी हमलासंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण