लाइव न्यूज़ :

अफवाह फैलाने के संदेश एक ही समय, एक ही क्षेत्र और एक ही मुद्दे पर बार-बार आगे बढ़े तो इस मुद्दे पर कुछ कीजिएः प्रसाद

By भाषा | Updated: October 14, 2019 14:23 IST

प्रसाद ने कहा, ‘‘हम एन्क्रिप्शन का सम्मान करते हैं लेकिन जब अफवाह फैलाने के संदेश एक ही समय, एक ही क्षेत्र और एक ही मुद्दे पर बार-बार आगे बढ़ाएं जाएं, तो निश्चित रूप से इसके स्रोत का पता लगना चाहिए ताकि इनसे निपटा जा सके।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा, ‘‘इंटरनेट स्थिर और सुरक्षित होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए।’’ संदेश तक पहुंच या पहचान सरकार और मैसेजिंग कंपनी व्हॉट्सएप के बीच विवाद का प्रमुख मुद्दा है।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि विधि प्रवर्तन एजेंसियों के पास अफवाह और हिंसा फैलाने वाले संदेशों के स्रोत तक पहुंच होनी चाहिए।

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत कूटेलखन या एन्क्रिप्शन का सम्मान करता है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2019 को संबोधित करते हुए सोमवार को प्रसाद ने कहा, ‘‘हम एन्क्रिप्शन का सम्मान करते हैं लेकिन जब अफवाह फैलाने के संदेश एक ही समय, एक ही क्षेत्र और एक ही मुद्दे पर बार-बार आगे बढ़ाएं जाएं, तो निश्चित रूप से इसके स्रोत का पता लगना चाहिए ताकि इनसे निपटा जा सके।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इंटरनेट स्थिर और सुरक्षित होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए।’’ संदेश तक पहुंच या पहचान सरकार और मैसेजिंग कंपनी व्हॉट्सएप के बीच विवाद का प्रमुख मुद्दा है। फेसबुक की इकाई व्हॉट्सएप अभी तक संदेश के मूल स्रोत तक पहुंच की भारत की मांग पूरी नहीं कर रही है।

व्हॉट्सएप की दलील है कि इससे गोपनीयता की नीति और कूटलेखन प्रभावित होगा। सूत्रों ने कहा कि फेसबुक के वैश्विक मुख्य कार्यकारी निक क्लेग ने पिछले महीने प्रसाद के साथ बैठक में संदेशों तक पहुंच के विकल्प रखे थे। इसमें इस मुद्दे से निपटने का ‘मेटा डेटा’ और मशीन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल शामिल है।

यहां तक कि उन्होंने विधि प्रवर्तन एजेंसियों को सहयोग के लिए व्हॉट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के संपर्क उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। अपने संबोधन में प्रसाद ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक आंकड़ों का सृजन कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि भारत डेटा के विश्लेषण, शोधन और उसे परिष्कृत करने का बड़ा केंद्र बन सके।’’ मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि डेटा गोपनीयता, डेटा नवोन्मेष और डेटा उपयोग के बीच संतुलन कायम किया जाए। 

टॅग्स :मोदी सरकारफेसबुकव्हाट्सऐपट्विटररविशंकर प्रसादसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह