लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख के बयान पर बोले उमर-महबूबा, तालिबान से वार्ता को हैं तैयार, लेकिन अलगाववादियों के साथ क्यों नहीं

By भाषा | Updated: January 9, 2019 20:49 IST

महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अगर सेना प्रमुख तालिबान के साथ वार्ता की वकालत कर सकते हैं तो हमारे अपने लोगों की बात आने पर अलग मानदंड क्यों अपनाए जाते हैं?’’ 

Open in App

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को इस पर हैरानी जताई कि अगर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत अफगानिस्तान में तालिबान से वार्ता करने की वकालत कर सकते हैं तो केंद्र जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों से बातचीत करने की पहल क्यों नहीं कर सकते। 

अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम तालिबान के साथ वार्ता, तिब्बत और श्रीलंका के तमिल क्षेत्रों की स्वायत्तता की वकालत करते हैं लेकिन साथ ही जम्मू कश्मीर में किसी संवाद या राजनीतिक पहल के अनिच्छुक हैं। इसलिए हमारी नीति है जैसा कि हम कहते हैं वैसा करो लेकिन जैसा हम करते हैं वैसा ना करो। तालिबान के लिए बातचीत, कश्मीर के लिए ऑपरेशन ऑल-आउट।’’ 

इससे पहले रावत ने रायसीना डायलॉग में अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया पर कहा कि तालिबान से बातचीत होनी चाहिए, लेकिन यह बिना किसी शर्त के होनी चाहिए।

महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अगर सेना प्रमुख तालिबान के साथ वार्ता की वकालत कर सकते हैं तो हमारे अपने लोगों की बात आने पर अलग मानदंड क्यों अपनाए जाते हैं?’’ 

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र को पाकिस्तान की ओर से बातचीत की पेशकश स्वीकार करनी चाहिए और राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ भी वार्ता की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के साथ शांति की पेशकश स्वीकार करिए, जम्मू कश्मीर में हिंसा का दुष्चक्र खत्म करने के लिए हुर्रियत और अन्य पक्षकारों के साथ वार्ता की पहल करिए।’’ 

टॅग्स :बिपिन रावतमहबूबा मुफ़्तीउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब