लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 15 जवानों समेत 16 की मौत, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 18:37 IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली हमले में पुलिस के 15 पुलिस कमांडो समेत 16 लोगों की मौत हुई है. यह ब्लास्ट IED द्वारा किया गया है. इसमें वैन के ड्राइवर भी शामिल हैं.

Open in App

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में माओवादियों द्वारा मंगलवार को किए गए आईईडी धमाके में 15 पुलिस कमांडो समेत 16 लोगों की मौत हो गयी है. मरने वालों में जवानों के अलावा निजी वैन का चालक भी था. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुे ट्वीट किया है, "गढ़चिरोली, महाराष्ट्र में सुरक्षा जवानों के ऊपर हुए हमले की खबर से, मुझे बहुत दुख पहुंचा है...पीड़ित परिवारों के प्रति, मैं गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चरोली जिले में हुए बुधवार को गुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की है. इस हमले में महाराष्ट्र पुलिस के 16 जवान मारे गये हैं. मारे गये जवानों में 15 पुलिस कमांडो और एक पुलिस ड्राइवर शामिल थे.

माओवादियों ने  महाराष्ट्र पुलिस के C60 कमांडो के काफिले पर घात लगाकर यह हमला किया. मारे गये सभी जवान एक निजी पिकअप वाहन में सवार थे.

पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग अभी जारी है. इसके एक दिन पहले नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी 27 गाड़ियाँ फूंक दी थी. पुलिस के जवानों के साथ-साथ एसडीपीओ मुख्य टारगेट थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सली हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है, "महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हमारे जवानों पर किए गए शर्मनाक हमले की कड़ी निंदा करता हूँ. उनका बलिदान कभी नहीं भूलाया जाएगा. मेरी भावनाएँ पीड़ित परिजनों के साथ हैं. ऐसे हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा." 

सीएम फड़नवीस ने जताया आक्रोश 

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में हुए नक्सली हमले में 15 जवानों की शहादत पर राज्य के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस का बयान सामने आया है. 

फड़नवीस ने इस हमले की निंदा की है और शहीद जवानों के परिवार के साथ सांत्वना जताई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि वो महाराष्ट्र के डीजीपी के साथ लगातार संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाये हुए हैं. 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के सीएम से वो लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने इसे कायराना हमला बताया है. पीएम मोदी ने भी अपने ट्वीट में कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. 

 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार माओवादियों ने यह IED ब्लास्ट घात लगाकर किया. गढ़चरौली महाराष्ट्र का सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिला है.

 

इसके पहले छत्तीसगढ़ में भी सी तरह के हमले में बीजेपी विधायक की मौत हो गई थी.  

टॅग्स :महाराष्ट्रनक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?