लाइव न्यूज़ :

छड़वा बांध से शिव, विष्णु समेत छह देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलीं

By भाषा | Updated: December 25, 2021 01:34 IST

Open in App

हजारीबाग, 24 दिसंबर झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को छड़वा बांध के पानी से कई देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलीं। इन मूर्तियों में भगवान शिव, विष्णु, हनुमान, माता पार्वती एवं नन्दी की मूर्तियां शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, बांध के पानी से देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलने के बाद वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने तो वहीं टेंट लगाकर अस्थाई मंदिर बना दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह हजारीबाग के छड़वा बांध के तट पर शौच के लिए गये कुछ ग्रामीणों ने बांध के पानी में डूबी देवताओं की ये मूर्तियां देखीं जिसकी सूचना उन्होंने अन्य ग्रामीणों को दीं।

सूचना मिलने पर पेलावल थाने की पुलिस वहां पहुंची और मूर्तियां बरामद कर थाने ले गई। पेलावल के थानेदार अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट भेजा गया है और सभी थानों से अपने इलाकों में इस तरह की मूर्तियों के लापता होने के बारे में पूछा है।

उन्होंने बताया कि यदि मूर्तियां इस इलाके से चुरायी गयी होंगी तो बहुत शीघ्र उसका पता चल जायेगा।

उन्होंने बताया कि बरामद मूर्तियों में भगवान शिव का लिंगम है जो लगभग दो फुट का है जबकि अन्य मूर्तियां सफेद पत्थर पर उकेरी गयी हैं। इस बांध से कुछ वर्षों पूर्व मां काली की भी एक विशाल प्रतिमा बरामद हुई थी।

पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह मूर्तियां किस स्थान से यहां लायी गयी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’