लाइव न्यूज़ :

ICC World Cup 2019: पाकिस्तान पर भारत की जीत को अमित शाह ने बताया सर्जिकल स्ट्राइक

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2019 05:55 IST

भारत-पाकिस्तान के बीच 16 जून को विश्व कप-2019 का 22वां मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जिसमें भारत ने 89 रन से जीत दर्ज की। ये भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार 7वीं जीत रही।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने भारत की इस जीत की तुलना सर्जिकल स्ट्राइक से कीभारत-पाकिस्तान के बीच मैच में भारत ने 89 रन से जीत दर्ज की।

वर्ल्ड कप 2019 के मैच में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के फैंस ने क्रिकेटर्स को बधाई दी। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत की इस जीत की तुलना सर्जिकल स्ट्राइक से की। इसके साथी ही टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'पाकिस्तान पर टीम इंडिया द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक और रिजल्ट पहले जैसा। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, आपका प्रदर्शन शानदार रहा। हर भारतीय इस प्रभावशाली जीत पर गर्व महसूस कर रहा है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 16 जून को विश्व कप-2019 का 22वां मैच मैनचेस्टर में खेला गया, जिसमें भारत ने 89 रन से जीत दर्ज की। ये भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार 7वीं जीत रही।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 336 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए बारिश आने पर D/L नियम के तहत पाकिस्तान को 40 ओवरों में 302 रन का संशोधित टारगेट दिया गया, जिसके जवाब में पाकिस्तान 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन ही बना सका।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारत vs पाकिस्तानअमित शाहपाकिस्तानटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल