लाइव न्यूज़ :

Ias Sanjeev Hans: आईएएस संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी रेड?, पत्नी और रिश्तेदारों के खिलाफ मिले कई अहम सबूत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2024 17:56 IST

ias sanjeev hans: शुक्रवार सुबह से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले ही ईडी ने संजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया था।जांच के दौरान उनकी पत्नी और रिश्तेदारों के खिलाफ भी कई सबूत मिले थे। पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

ias sanjeev hans: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आईएएस अधिकारी और ऊर्जा विभाग के पूर्व सचिव संजीव हंस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की दबिश कम होती नहीं दिख रही है। ईडी के द्वारा शुक्रवार को भी संजीव हंस के पटना से दिल्ली तक कई ठिकानों पर ईडी के द्वारा छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम आज सुबह-सुबह आईएएस संजीव हंस के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक ईडी की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही ईडी ने संजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान उनकी पत्नी और रिश्तेदारों के खिलाफ भी कई सबूत मिले थे। वहीं, शुक्रवार सुबह से ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। पटना के अलावा दिल्ली में भी कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई। सुबह-सुबह हुई इस छापेमारी के चलते हड़कंप मच गया।

ईडी की टीम ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल, सिंगला कंपनी ने बिहार में आठ पुल बनाए हैं। जिनमें से 1700 करोड़ की लागत से पिछले साल कंपनी भागलपुर के अगुवानी घाट पर पुल बनवा रही थी जो कि दो बार ढह गया था। जिसके बाद यह कंपनी सुर्खियों में आई थी।

इससे पहले संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के करीबियों के ठिकानों से ईडी ने 90 लाख कैश और 13 किलो चांदी की सिल्ली जब्त किया था। इनके ठिकानों से कई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य मिले थे। ईडी ने संजीव और गुलाब के करीबियों के दिल्ली, कोलकाता और मुंबई स्थित चार ठिकानों पर बुधवार को सर्च ऑपरेशन चलाया था।

दो माह पहले ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजीव व गुलाब के पटना, पुणे, पंजाब, दिल्ली, नोएडा समेत देश के दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। बता दें, जांच एजेंसी ईडी ने आज पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में आईएएस संजीव हंस के आवास में  सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार संजीव हंस ने मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीद रखी है।

संजीव हंस ने पंजाब के मोहाली में जमीन का बड़ा प्लॉट और हिमाचल के मोहाली स्थित कसौली में चार आलीशान विला खरीदी रखा है। मोहाली के आईटी सिटी के सेक्टर 101/ ए में 500 वर्ग यार्ड क्षेत्रफल का एक व्यावसायिक प्लॉट खरीद रखा है। संजीव हंस ने जो बेनामी संपत्ति बताया गया है।

जमीन के इस टुकड़े को पंचकूला के प्रॉपर्टी डीलर जतिंदर कुमार सांगरी के माध्यम से कमल कांत गुप्ता के नाम पर 31 अगस्त 2020 को 92 लाख 50 हजार रुपये में खरीदी गई थी। इसके अलावे संजीव हंस के खिलाफ एक महिला से यौन शोषण का मामला भी सुर्खियों में रहा है।

टॅग्स :IASपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos