लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल, जिन्हें विंग कमांडर अभिनंदन के साथ मिलेगा युद्ध सेवा मेडल, बालाकोट एयरस्ट्राइक में थी अहम भूमिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 11:18 IST

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय सेना के 1 राष्ट्रीय राइफल्स (महार) के सैपर प्रकाश जाधव को जम्मू और कश्मीर में एक ऑपरेशन में उनकी वीरतापूर्ण भूमिका के लिए कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा सेना के आठ जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जायेगा। जो शहीद हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से हमला किया था। 14 फरवरी को पुलवामा हमले में भारत के तकरीबन 45 जवान शहीद हो गये थे। 

भारतीय वायुसेना  (IAF) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान( Abhinandan Varthaman Wing commander) को स्वतंत्रता दिवस के दिन वीर चक्र से सम्मानित किया जायेगा। अभिनंदन ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया था। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल (Squadron Leader Minty Agarwal) को युद्ध सेवा मेडल दिया जाएगा। मिंटी को यह पुरस्कार बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई संघर्ष के दौरान दिए गए उनके योगदान के लिए दिया जायेगा।

वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल को भी 27 फरवरी के दिन उनकी बहादुरी के लिए युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 27 फरवरी के दिन पाकिस्तान भारत पर हमला करने के लिए अपने विमान लेकर भारतीय सीमा के नजदीक पहुंच गया था लेकिन भारतीय वायुसेना के बहादुर पायलटों ने उनको भारतीय सीमा से उन्हें बाहर खदेड़ दिया। उस दिन स्क्वाड्रल लीडर मिंटी अग्रवाल ने फाइटर कंट्रोलर की भूमिका निभाई थी और बड़ी ही बहादुरी से देश के अड़ी रही थी। 

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों से हमला किया था। इस हमले में जैश के कई आतंकी मारे गए थे। भारत के बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान अपना एयरस्पेस बंद कर लिया था। 14 फरवरी को पुलवामा हमले में भारत के तकरीबन 45 जवान शहीद हो गये थे। 

अभिनंदन वर्तमान ने रचा था इतिहास 

अभिनंदन वर्तमान ने 27 फरवरी को एलओसी के ऊपर एक डॉग फाइट में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। कम क्षमता वाले मिग-21 से ऐसा कारनामा करके उन्होंने इतिहास रच दिया था। 

संघर्ष के दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिरा कर अदम्य साहस एवं दृढ़ता का परिचय दिया था। विंग कमांडर अभिनंद के फाइटर जेट पर एक मिसाइल आकर टकराया और उन्होंने खुद को इजेक्ट कर लिया। वो पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। 

वर्तमान दोनों देशों के बीच के सैन्य मुकाबले का चेहरा बन गए थे। लेकिन दबाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने 1 मार्च को उन्हें रिहा कर भारत को सौंप दिया। उन्होंने करीब 60 घंटे तक पाकिस्तान के कब्जे में रहना पड़ा।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सअभिनंदन वर्तमानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकबालाकोटस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप