लाइव न्यूज़ :

IAF ने पाकिस्तान के F-16 मार गिराने के सबूत दिए, रडार इमेज किया जारी

By विकास कुमार | Updated: April 8, 2019 18:22 IST

भारतीय वायु सेना ने कहा है कि 27 फरवरी को दो विमान नीचे गिरते हुए देखे गए थे. एक विमान मिग-21 बाईसन था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन संचालित कर रहे थे और दूसरा विमान जो कि 10 किमी के दूरी पर गिरा वो पाकिस्तानी एयरफोर्स का विमान था.

Open in App

भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के F-16 विमान मार गिराने का सबूत जारी किया है. वायु सेना के एयर वाईस मार्शल आरजेवी कपूर ने कहा कि 27 फरवरी को पाकिस्तान ने F-16 का इस्तेमाल किया था और इसका मलबा पीओके में गिरा. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन ने F-16 विमान को मार गिराया था. उन्होंने कहा कि अभिनंदन ने मिग-21 विमान से पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था. 

 

भारतीय वायु सेना ने कहा है कि 27 फरवरी को दो विमान नीचे गिरते हुए देखे गए थे. एक विमान मिग-21 बाईसन था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन संचालित कर रहे थे और दूसरा विमान जो कि 10 किमी के दूरी पर गिरा वो पाकिस्तानी एयरफोर्स का विमान था. वायु सेना के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर में यह साफ़ पता चल रहा था कि विमान F-16 ही था. 

 

एयरफोर्स द्वारा अमराम मिसाइल के टुकड़े भी मीडिया के सामने जारी किए गए थे. यह मिसाइल पाकिस्तान के  F-16 और जेएफ-17 विमान से ही लांच किया जा सकता है. 

 

पाकिस्तान शुरुआत से यह दावा करता रहा है कि उसका कोई विमान नहीं गिरा है. लेकिन खुद आसमानी लड़ाई के दिन पाक ने कहा था कि उसने दो भारतीय विमान गिराए थे और उसने दो भारतीय पायलटों को कब्ज़े में लिया है. लेकिन कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी सेना इस बात से मुकर गई थी. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दूसरा गिरने वाला विमान F-16 ही था. 

 

रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी मैगज़ीन द्वारा यह रिपोर्ट इसलिए भी जारी किया गया है कि क्योंकि अमेरिका इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा है कि मिग-21 जैसे पुराने विमान से F-16 विमान को गिराया जा सकता है. ऐसे में उनके हथियार उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एयर पॉवर को मजबूत बनाने में आत्मनिर्भरता और कुशल रखरखाव अहम' : मेंटेनेंस कमांड के प्रमुख एयर मार्शल यल्ला उमेश का कथन

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी