लाइव न्यूज़ :

UP: हिंडन एयरबेस से उड़ान भरने वाला एयरफोर्स का विमान बागपत में हुआ क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 5, 2018 10:38 IST

IAF Plane Crashed in Bagpat Breaking News Highlights in Hindi:बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र पांडे का कहना है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Open in App

लखनऊ, 05 अक्टूबरः  उत्तर प्रदेश के बागपत में एयरफोर्स का एक विमान सुबह क्रैश हो गया। हालांकि राहत की खबर यह है कि इस विमान दुर्घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है और पायलट भी सुरक्षित हैं। बता दें, आठ अक्टूबर को एयरफोर्स दिवस की तैयारियां चल रही हैं, जिस वजह से एयरफोर्स के जवान अभ्यास करने में जुटे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरफोर्स के विंटेज एयरक्राफ्ट ने शुक्रवार सुबह हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी, जिसके कुछ देर बाद वह एक गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में किसी भी ग्रामीण के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि विमान काफी पुराना था।बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र पांडे का कहना है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही साथ एयरफोर्स की टीम भी वहां पहुंच गई और विमान हादसे की जांच करने में जुट गई है कि किस कारण हादसा हुआ है।आपको बता दें, राजस्‍‌थान के जोधपुर में मंगलवार (2 अक्टूबर) को वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया। यह हादसा जोधपुर के बनाड़ के पास देवलिया गांव के पास हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर की एयरफोर्स छावनी से वायु सेना के हेलीकॉप्टर मदद के लिए घटना स्थल की तरफ रवाना हो गए थे। यह विमान इंडियन एयरफोर्स का MiG 27 विमान ता। घटना में पायलट सुरक्षित बच गया था। 

इससे पहले जून महीने में मुंबई के घाटकोपर के रिहायशी इलाके में बड़ा विमान हादसा हुआ था। इस हादस में चार्टर्ड प्लेन एक बिल्डिंग पर क्रैश हो गया था। बिल्डिंग पर प्लने के गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ था और आग का लग गई। हादसे के अगले दिन इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब