लाइव न्यूज़ :

Indian Air Force Aerial Strike: भारतीय वायुसेना ने PoK में घुस कर किन-किन इलाकों में गिराये बम, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2019 09:30 IST

IAF operation in Pakistan:पुलवामा हमले के बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों पर गिराया बमजैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों पर गिराये बम, कई मिनटों तक हुई बमबारी

भारतीय वायुसेना की एलओसी पार कर की गई बड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन तबाह हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन इलाकों में लगातार बमबारी से आतंकी लॉन्च पैड पूरी तरह से तबाह हो गये। साथ ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी इस हमले में तबाह हो गया है। पुलवामा हमले के बाद से भारत ने इसका बदला लेने के लिए सेना को खुली छूट दे दी थी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के हिस्से में बालाकोट, चकोटी, मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना ने कार्रवाई की। पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि हो गई है कि भारतीय वायुसेना एलओसी पार कर पाकिस्तान के हिस्से में आधी रात दाखिल हुए थे। 

बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार बालाकोट की दूरी एलओसी से करीब 88 किलोमीटर है। बालाकोट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं आता। इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने चकोटी के कुछ हिस्सों में भी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चकोटी की दूरी एलओसी से करीब 44 किलोमीटर बताई जा रही है। मुजफ्फराबाद में कार्रवाई की खबर है। माना जा रहा है कि इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी संगठन तबाह हुए हैं।  

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 3.30 बडे तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी संगठनों को नष्ट कर दिया। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं