लाइव न्यूज़ :

अभिनंदन के भारत पहुंचने पर क्या बोले वायुसेना के एयर वाइस मार्शल रवि कपूर, कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 2, 2019 05:35 IST

रवि कपूर ने कहा कि कहा है कि भारतीय वायु सेना के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत अभिनंदन को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया है। अब उन्हें विस्तृत चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जाएगा। भारतीय वायुसेना उसे वापस पाकर खुश है।

Open in App

दो दिन से जिस घड़ी का पूरा भारत इंतजार कर रहा था अब वह खत्म हो गई है। दरअसल, शुक्रवार देर शाम पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंप दिया। इसके बाद अटारी-वाघा  पर एयर वाइस मार्शल रवि कपूर ने मीडिया को संबोधित किया। हालांकि उन्होंने इस दौरान कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी।

रवि कपूर ने कहा कि कहा है कि भारतीय वायु सेना के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत अभिनंदन को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया है। अब उन्हें विस्तृत चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जाएगा। भारतीय वायुसेना उसे वापस पाकर खुश है।

इसके तुरंत बाद विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से लौटने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आपकी गरिमा, शौर्य और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया। आपका स्वागत है और बहुत सारा प्यार। वहीं, अभिनंदन के वापस आने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रिय विंग कमांडर अभिनंदन, पूरे देश को आपके साहस और पराक्रम पर गर्व है। वापस आने पर भारत आपके लिए खुश है।

इससे पहले शुक्रवार को पूरा देश पल-पल अभिनंदन का इंतजार करता रहा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जानबूझकर देरी की है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीते दिन गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तान अभिनंदन को शुक्रवार दोपहर में भारत को सौंप देगा। 

इधर, शुक्रवार को पहले इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे थे। एयर वाइस मार्शल एजीके कपूर और प्रभाकरण वाघा बॉर्डर के अभिनंदन के स्वागत के लिए पहुंचे। एयर वाइस मार्शल एजीके कपूर के अलावा विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत करने के लिए इंडियन एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे। पाकिस्तान की ओर से शाम चार बजकर 26 मिनट का वक्त दिया गया था। लेकिन, उसमें देरी हो गई। भारत की ओर से बॉर्डर पर जश्न का मौहाल था। 

 

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमानइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन