लाइव न्यूज़ :

लापता विमान AN-32 में सवार सभी 13 लोगों की मौत, वायुसेना ने दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 13:24 IST

AN-32 विमान सोमवार (3 जून) को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार थे। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

Open in App
ठळक मुद्देAN-32 का मलबा अरुणाचल के सियांग जिले में मिला था। एएन-32 विमान तीन जून 2019 से लापता था।

अरुणाचल के सियांग जिले में भारतीय वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्‍त विमान AN-32 में सवार वायु सेना के सभी 13 जवानों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टी भारतीय वायुसेना ने की है। वायुसेना ने विमान में सवार सभी जवानों को श्रद्धांजलि दी है। तीन जून से लापता वायुसेना के एएन-32 विमान में 13 लोग सवार थे। एएन-32 विमान का मलबा मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों वाले पर्वतीय क्षेत्र से मिला। यह विमान असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था और इसमें 13 लोग सवार थे। 

विमान एएन32 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जगह पर वायुसेना की टीम पहुंची तो वहां किसी के भी जिंदा होने की पुष्टि नहीं हो पाई। वायुसेना की ओर से जानकारी दी गई है कि वहां विमान AN-32 का मलबा तो मिला है लेकिन विमान में सवार एक भी इंसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

AN-32 विमान में सभी सवार लोगों के नाम, जिनकी मौत हो गई है...

जीएम चार्ल्स, एच विनोद, आर थापा, ए तंवर, एस मोहंती, एमके गर्ग, केके मिश्रा, अनूप कुमार, शेरिन, एसके सिंह, पंकज, पुतली और राजेश कुमार।

वायुसेना के मुताबिक,  AN-32 के मलबे के पास किसी भी तरह के इंसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वायुसेना ने 13 लोगों के परिवार वालों को इस बात की सूचना दे दी है कि वहां किसी भी विमान मेंबर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। वायुसेना के मुताबिक बादलों की वजह से शायद पहाड़ दिख नहीं पाया और विमान क्रैश हो गया। 

AN-32 विमान सोमवार (3 जून) को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार थे। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे