लाइव न्यूज़ :

लापता विमान AN-32 का नहीं मिला अबतक कोई सुराग, एरियल सर्च ऑपरेशन जारी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2019 18:38 IST

AN-32 विमान सोमवार (3 जून)  को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार थे। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

Open in App
ठळक मुद्देविमान में मौजूद लोगों के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वो जल्द से जल्द इनको खोजें। लापता विमान का पता लगाने के लिए सैटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों की भी मदद ली जा रही है।

भारतीय वायु सेना (IAF) के रूस निर्मित एएन-32 (AN-32) विमान तलाशने का अभियान अब भी जारी है। भारतीय वायु सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लापता विमान AN-32 का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा है कि एरियल सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके लिए सेना की ओर से  C-130 हेलिकॉप्टर भी लगाया गया है। जो दिन-रात विमान की खोज कर रहे हैं। AN-32 विमान सोमवार (3 जून)  को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था।

विमान AN-32 को खोजने के लिए क्षेत्र का भी विस्तार किया गया है और वायुसेना के चीता जैसे छोटे और अधिक काम में आने वाले हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा जमीन के माध्यम से भी लापता विमान को खोजा जा रहा है। लापता विमान का पता लगाने के लिए सैटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों की भी मदद ली जा रही है। 

वायु सेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने बताया कि जंगल, दुर्गम घाटी और इलाके में खराब मौसम के बावजूद खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि हवाई सेंसर से मिली अहम सूचनाओं का गहन आकलन किया जा रहा है । विमान को खोजने के लिए थल सेना और नौसेना, पुलिस और प्रशासन की सहायता के कारण जमीन पर दलों का काम रात भर चलेगा। 

AN-32 विमान सोमवार (3 जून)  को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था इस विमान में क्रू मेंबर सहित 13 लोग सवार थे। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। विमान में मौजूद लोगों के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि वो जल्द से जल्द इनको खोजें। वायु सेना विमान पर सवार कर्मियों के परिवारों को बचाव अभियान के बारे में लगातार जानकारी दे रही है।

 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब