लाइव न्यूज़ :

केंद्र की राजनीति में जाने के सवाल पर बोले रमन सिंह, मैं यहीं रहूंगा और BJP ऑफिस में बैठूंगा 

By भाषा | Updated: December 15, 2018 07:47 IST

चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों के सवाल पर उन्होंने कहा,‘‘ इसके लिए मैं 10 दिनों तक इंतजार करूंगा, फिर मैं आपके पास आऊंगा।’’ राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने धान के लिए 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य और सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है।

Open in App

छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने केंद्र की राजनीति में जाने के सवाल पर कहा है कि वह राज्य में ही हैं तथा यहीं रहेंगे। सिंह से शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में जब पूछा गया कि क्या चुनाव में हार के बाद वह केंद्र की राजनीति में जाएंगे तब उन्होंने कहा,‘‘मै यहीं हूं और यहीं रहूंगा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ अब मै यहां लगातार आता रहूंगा अपनी नई भूमिका में। मैं प्रेस के साथ नई भूमिका में ज्यादा मिलूंगा क्योंकि पहले मुख्यमंत्री के पद में सीमाओं से बंधा था पर अब मैं भाजपा कार्यालय में आऊंगा, बैठूंगा और कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। मीडिया के साथियों के लिए भी मैं भाजपा कार्यालय में उपलब्ध रहूंगा।’’ 

चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा किए गए वादों के सवाल पर उन्होंने कहा,‘‘ इसके लिए मैं 10 दिनों तक इंतजार करूंगा, फिर मैं आपके पास आउंगा।’’ राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने धान के लिए 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य और सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। राज्य में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीट में जीत हासिल की है।

सिंह ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में राफेल मामले में संवाददाता सम्मेलन मे कहा कि एक झूठ के आधार पर प्रधानमंत्री की छवि की धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसका चुनाव पर असर हुआ है या नहीं हुआ है इस प्रकार का आकलन तो नहीं किया गया है। लेकिन इस तरह की राजनीतिक भाषा यदि हिंदुस्तान में बड़े पद में बैठे हुए व्यक्ति करेंगे तब लोगों का विश्वास पूरी तरह से ऐसे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उठ जाएगा।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत द्वारा राफेल सौदा मामले पर दिए गए फैसले का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है। न्यायालय के इस निर्णय से फिर सत्य की जीत हुई है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने राफेल सौदे पर सवाल उठाने वाली तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया है। न्यायालय ने रिकॉर्ड की विस्तार से जांच कर इस मामले में खरीद प्रक्रिया को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

सिंह ने कहा कि न्यायालय ने इस विमान की ज़रूरत और गुणवत्ता को भी मान्यता देते हुए इस सौदे को सभी संदेहों से बाहर माना है। जहाज़ की कीमत संबंधित आशंकाओं को भी न्यायालय ने निराधार पाया है और कहा है कि इस मुद्दे पर जांच की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न हुए चुनाव में सभी राज्यों में कांग्रेस अध्यक्ष समेत सभी नेतागण लगातार राफेल पर दुष्प्रचार कर रहे थे। देखा गया है किस तरह कांग्रेस झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रही थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावरमन सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत