लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने की हर संभव कोशिश करूंगा: राज्यपाल

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:29 IST

Open in App

कोलकाता, 27 दिसम्बर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे कि राज्य के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।

स्वामीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना करने जोका गये राज्यपाल ने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में, लोगों को बिना किसी डर के मतदान का अधिकार होना चाहिए।

धनखड़ ने कहा, ‘‘मैं राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के वास्ते जो कुछ भी आवश्यक होगा, करूंगा। मैं राज्यपाल के रूप में यह कह रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि बंगाल को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराकर पूरी दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए और प्रशासन को बिना किसी पक्षपात के इसके लिए काम करना चाहिए।

राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘पूर्वान्ह्र 11.30 बजे श्री स्वामीनारायण मंदिर जोका में राज्य के लोगों के लिए शांति, सद्भाव और प्रेम के लिए प्रार्थना की।’’

धनखड़ के दावों के जवाब में राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि बंगाल में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहता है।

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग